एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के पांच जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम? जानें

Bihar Rain Forecast: पिछले 10 दिनों से मॉनसून बिहार में सक्रिय है. लगभग सभी जिलों में वर्षा अच्छी हो रही है. मौसम विभाग ने आज भी राजधानी पटना सहित 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम इन दिनों खुशगवार है. पिछले तीन दिनों से पूरे प्रदेश में मानसून ज्यादा सक्रिय दिख रहा है. राजधानी पटना सहित दक्षिण और उत्तर बिहार के सभी जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की तो कुछ-कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज रविवार (11 अगस्त) को भी राज्य के सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना है. रविवार को राज्य के 5 जिलो में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, बांका और भागलपुर में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की संभवाना है. 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

इसके अलावा उत्तर और दक्षिण बिहार के राजधानी पटना सहित 24 जिले में मध्य स्तर से लेकर अधिक वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. हालांकि आज हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा सभी जिलों में दर्ज होने के संकेत है. मौसम विभाग ने आज सुबह से राजधानी पटना सहित 19 जिलों में वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है. इनमें राजधानी पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण गोपालगंज, सिवान, सारण भोजपुर और वैशाली मैं ऑरेंज अलर्ट के साथ अधिक वर्षा और कुछ-कुछ जगहों पर वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं मुजफ्फरपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, अरवल, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहने के संकेत हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के संख्यात्मक मॉडल के अनुसार चक्रवातीय  संरक्षण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश और आस-पास के क्षेत्र पर देखा जा रहा है. दूसरा शुरुआती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर उत्तर पूर्व राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है.

तीसरा मॉनसून ट्रफ अब बीकानेर, रोहतक, पुरुलिया से होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है. इसके प्रभाव से 13 तारीख मंगलवार तक उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार में पूरी तरह सक्रिय वर्ष होने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही तापमान में कोई विशेष बदलाव होने के संकेत नहीं है. बीते शनिवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम स्तर तो कुछ-कुछ जिलों में भारी वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा औरंगाबाद में 90.4 मिलीमीटर, किशनगंज 89.4, नवादा 74.2, नालंदा 72.2, भोजपुर 71.2 और रोहतास में 70.8 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि भभुआ में 58.8, बक्सर में 48.4, शेखपुरा में 48.2, गया में 47.4 और  राजधानी पटना में 46.2 मिली मीटर के साथ मध्यम स्तर की अधिक वर्षा दर्ज की गई.

सबसे कम तापमान किशनगंज का 28.5 डिग्री सेल्सियस 

शनिवार को पटना के मोकामा, बाढ़, फतुहा में अधिक वर्षा दर्ज हुई है तो सारण, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, लखीसराय, जमुई, मुंगेर में भी सक्रिय रूप से वर्षा दर्ज की गई है. अन्य जिलों में रुक-रुक कर वर्षा दर्ज हुई. हालांकि शनिवार को तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं रहे. राजधानी पटना में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Police Exam 2024: दूसरे दिन की पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले सारण में साल्वर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 28 सर्टिफिकेट और 2 ब्लैक चेक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget