एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ेगी जेडीयू, 75 सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल जेडीयू के प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि पार्टी अकेले अपने बूते पर पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी. जीत-हार उनके लिए कोई मायने नहीं रखता.

पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन के तहत सरकार बनाने के बाद अब जेडीयू पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने की तैयारी में है. इस संबंध में पश्चिम बंगाल जेडीयू के प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ेगी. चुनाव लड़ने के लिए 75 सीटों को चिन्हित किया गया है.

जेडीयू के पश्चिम बंगाल प्रभारी विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि वे लगातार बंगाल इकाई से संपर्क में हैं. पार्टी बंगाल चुनाव को लेकर तैयारी कर रही है. हमारी पार्टी 75 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वैसे सीटों को चिन्हित किया गया जो बिहार से सटे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही बंगाल इकाई के नेता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेगी. नेताओं की मीटिंग में सब कुछ तय हो जाएगा.

जेडीयू नेता गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि बंगाल में चुनाव लड़ने के संबंध में बीजेपी से बात होगी. अगर सहमति नहीं बनी, तो हम 75 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. जेडीयू, बीजेपी की सहयोगी दल है, लेकिन पहले भी हम झारखंड में अलग होकर चुनाव लड़े हैं. ऐसे में पश्चिम बंगाल में अगल होकर चुनाव लड़ने में कहीं कोई परेशानी नहीं है.

बता दें कि राजधानी पटना में बीते दिनों पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित गई थी. बैठक में ये तय किया गया था कि पार्टी अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी और चुनाव लड़ेगी.

बैठक में इस बात पर विचार किया गया था कि पार्टी को और ज्यादा मजबूत करने और उसका विस्तार करने के लिए बंगाल में चुनाव लड़ना जरूरी है. ऐसे में बंगाल में विधानसभा चुनाव लड़ने के मद्देनजर पार्टी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर तैयार रहने के लिए कहा है.

वहीं, बैठक में मांझी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की तारीफ की थी और कहा था कि उनकी वजह से आज पार्टी मजबूत स्थिति में है. हालांकि, पूर्व सीएम ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इस मुद्दे पर पार्टी में फिलहाल मंथन जारी है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: शराबबंदी कानून पर मांझी ने CM नीतीश को दिए सुझाव, साथ में कर दी ये बड़ी मांग बिहार की राजनीति से 'गायब' हुए तेजस्वी यादव, विरोधियों ने इस अंदाज में कसा तंज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget