एक्सप्लोरर

'ये बेहद ही बचकाना, अज्ञानतापूर्ण और तनाव...', निशिकांत दुबे की केंद्र शासित प्रदेश वाली मांग पर भड़की JDU

Rajiv Ranjan Reaction: निशिकांत दुबे के बयान को लेकर राजीव रंजन ने कहा कि ऐसे नासमझी भरे बयान सुर्खियां तो बटोर सकते हैं, लेकिन इन बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है.

Rajiv Ranjan Reaction On Nishikant Dubey: झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बयान से जेडीयू सहमत नहीं है. उनके बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने शनिवार (27 जुलाई) को तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे कुछ राज्यों के कई जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग जो वह कर रहे हैं, इसे बेहद अव्यवहारिक, बचकाना, अज्ञानता पूर्ण, तनाव बढ़ाने वाला बयान कह सकते हैं.

बीजेपी सांसद पर क्या बोले राजीव रंजन

राजीव रंजन ने कहा कि एक वरिष्ठ सांसद के तौर पर राज्यों के पुनर्गठन और इससे जुड़े संवैधानिक प्रावधानों की जिस तरह से उन्होंने धज्जियां उड़ाई हैं, ऐसे नासमझी भरे बयान सुर्खियां तो बटोर सकते हैं, लेकिन इन बयानों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. ऐसे बयानों को खारिज करना चाहिए. इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है. 

बता दें कि झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना और बिहार एवं बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की. गुरुवार को लोकसभा में उन्होंने झारखंड में घट रही हिंदू आबादी, बढ़ रही बांग्लादेशी घुसपैठ, धर्मांतरण और एनआरसी का मुद्दा लोकसभा में उठाया था. उन्होंने कहा कि बिहार से अलग होकर जब झारखंड एक अलग राज्य बना था तब संथाल परगना क्षेत्र में 2000 में आदिवासियों की संख्या 36 फीसदी थी, जो आज 26 फीसदी है.

क्या बोले थे सांसद निशिकांत दुबे?

बांग्लादेश से घुसपैठ हमारे यहां लगातार बढ़ रही है, जो आदिवासी महिलाएं हैं उनके साथ बांग्लादेशी घुसपैठिये शादी कर रहे हैं. हमारे यहां से चुनाव लड़ने वाली आदिवासी महिलाओं के पति मुसलमान हैं. जिला परिषद की जो अध्यक्ष हैं उनके पति मुसलमान हैं. हमारे यहां एक लाख आदिवासी मुखिया हैं, जिनके पति मुसलमान हैं. बांग्लादेशी घुसपैठिए आदिवासी महिलाओं से शादी कर उन्हें मुसलमान बना रहे हैं. 25 सीटों पर मुस्लिम आबादी 123% तक बढ़ी है. बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद, बिहार के अररिया, किशनगंज, कटिहार और झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र को UT बनाइए नहीं तो हिंदू खाली हो जाएंगे.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: बिहार में 2025 की तैयारी में जुटी मायावती की बहुजन समाज पार्टी, कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पर भड़के आरके सिंह, पूछा- 'किस आधार पर…'
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
पूरे बिहार में DJ पर रोक, हुड़दंगियों की खैर नहीं, दुर्गा पूजा पर गाइडलाइन जारी
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
बिहार के इन 9 शहरों में बनेगा एयरपोर्ट जैसा बस स्टैंड, होंगी आधुनिक सुविधाएं
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन
'जहां उनकी सरकार वहां लीगल और बाकी जगह...', कांग्रेस पर बरसे संतोष सुमन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
साथ दिखे प्रियंका गांधी और संजय सिंह, सियासी अटकलों पर AAP नेता ने दी सफाई
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
राजस्थान 10वीं बोर्ड में हुआ बड़ा बदलाव, अब साल में 2 बार होगी परीक्षा
Embed widget