एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के ‘बिहार तो बिहार है’ वाले बयान पर JDU सांसद संजय झा का पलटवार, कहा- ‘सही बोल...’

Bihar Politics: JDU सांसद संजय झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से बिहार में काफी फायदा हुआ है. बिहार का चुनाव भी एनडीए बहुत बड़े अंतर से जीतने वाला है.

Bihar News: दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद बिहार में भी सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई है. रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव से मीडिया ने बातचीत के दौरान पूछा कि बीजेपी बोल रही है दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है. इसपर उन्होंने कहा कि बिहार तो बिहार है, इसको समझना पड़ेगा. तेजस्वी के इस बयान पर जनता दल (यूनाइटेड) सांसद संजय कुमार झा ने पलटवार किया है.

एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कारण लोग बिहार को पिछले 20 साल से समझ पा रहे हैं. लोकसभा चुनाव में भी बिहार को देखा है, 4 सीटों पर हुए उपचुनाव को भी लोगों ने देखा है कि कैसा बिहार है. वे (तेजस्वी यादव) सही बोल रहे हैं कि बिहार के लोग पुराने दौर में लौटकर नहीं जाना चाहते हैं. उनकी सरकार में जैसी बिहार की स्थिति थी उस बिहार में लोग लौटकर नहीं जाना चाहते. डबल इंजन की सरकार के कामों के स्वाद को बिहार चख रहा है उसी में आगे का चुनाव होगा. एनडीए बिहार में दिल्ली से ज्यादा बड़ी जीत दर्ज करेगी.

‘डबल इंजन की सरकार से बिहार में काफी फायदा हुआ’
वहीं इससे पहले रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान JDU सांसद संजय झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम हो, बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम या दिल्ली का चुनाव परिणाम हो, यह आने वाले बिहार विधानसभा के परिणाम का सिग्नल है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद कहा है कि नीतीश कुमार के आने के बाद बिहार में परिवर्तन हुआ है. डबल इंजन की सरकार से बिहार में काफी फायदा हुआ है. उन्होंने कहा, पिछले दो बजट से बिहार के ऊपर विशेष ध्यान दिया गया है. मुख्यमंत्री लगातार विकास की चिंता कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Kishanganj News: ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा, भाभी के अवैध संबध से नाराज देवर ने दिया था वारदात को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget