एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र से बिहार पहुंचा औरंगजेब पर विवाद, JDU ने अबू आजमी पर कार्रवाई को बताया गलत

Khalid Anwar: खालिद अनवर ने अपने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में औरंगजेब पर चर्चा सदन में क्यों कराई जा रही है. यह समझ में नहीं आ रहा. बड़े-बड़े इतिहासकारों ने कहा है कि औरंगजेब जालिम नहीं थे.

JDU Leader Khalid Anwar: औरंगजेब की तारीफ करने पर सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. इस पर जेडीयू नेता ने बुधवार को कहा कि औरंगजेब निर्दयी शासक नहीं था. बहुत अच्छा शासक था. वह राजा थे. वहीं अबु आजमी पर कहा कि वो बड़े नेता हैं. पूरे सत्र के लिए निलंबित करना ठीक नहीं है. औरंगजेब वैसे जालिम नहीं थे कि उनको विलेन की तरह पेश किया जाए.

औरंगजेब जालिम नहीं थे- खालिद अनवर 

जेडीयू के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे एवं विधान पार्षद खालिद अनवर ने अपने एक बयान में कहा कि बड़े-बड़े इतिहासकारों ने कहा है कि औरंगजेब जालिम नहीं थे. महाराष्ट्र में औरंगजेब पर चर्चा सदन में क्यों कराई जा रही है. यह समझ में नहीं आ रहा. 

महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा पर विवाद है. कांग्रेस ने तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार किया है, इस पर  उन्होंने कहा कि RJD भ्रष्टाचारी पार्टी है और कांग्रेस भी. कांग्रेस आरजेडी की पिछलग्गू बन कर हमेशा रहेगी. उनके आपसी झगड़ों से हमें कोई मतलब नहीं है. अगली बार भी नीतीश के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. 

हालांकि जेडीयू की सहयोगी बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने इस पूरे मामले पर कहा कि शिवाजी के राज में औरंगजेब की बात करेंगे तो यही होगा. बीजेपी नेता ने कहा कि अबू आजमी जान बूझ के इस तरह की बयानबाजी करके लोगों की भावनाओं से खेलने की कोशिश करते हैं. उन्होंने अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड सही ठहराया और कहा है कि अबू आजमी को निलंबित करना बिल्कुल सही फैसला है.

अबू आजमी का क्या था बयान?

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने बीते सोमवार को औरंगजेब की तारीफ की थी. उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि औरंगजेब एक न्यायप्रिय राजा था. उसके कार्यकाल में ही भारत सोने की चिड़िया बनी. मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता. औरंगजेब के समय में धर्म की नहीं, शासन की लड़ाई थी. हिंदू-मुसलमानों की लड़ाई नहीं थी. 

ये भी पढ़ें: Baba Bageshwar: गोपालगंज में धीरेंद्र शासत्री के कार्यक्रम से पहले धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों की साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget