एक्सप्लोरर

Baba Bageshwar: गोपालगंज में धीरेंद्र शासत्री के कार्यक्रम से पहले धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, असामाजिक तत्वों की साजिश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. घटनास्थल पर तकनीकी टीम भी पहुंच कर मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है.

Dhirendra Shastri Program: बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल से गोपालगंज में पांच दिनों तक रहेंगे और हनुमत कथा का पाठ करेंगे, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने से पहले ही गोपालगंज के धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया है. असमाजिक तत्वों ने कटेया थाना क्षेत्र के जयसौली गांव में मंगलवार की देर रात धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की और प्रतिमाओं को हवन कुंड में ले जाकर जला दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसे लेकर पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है. लोग गुस्से में हैं. घटना की सूचना मिलने पर कटेया थानाध्यक्ष पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. घटनास्थल पर तकनीकी टीम भी पहुंच कर मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर असामाजिक तत्वों की पहचान करने में जुटी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के जयसौली गांव स्थित धार्मिक स्थल पर मंगलवार की शाम पूजा करने के बाद ग्रामीण घर चले आए.

देर रात असामाजिक तत्वों ने यहां घुसकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं, अन्य प्रतिमाओं को तोड़कर खंडित कर दिया व चांदी की प्रतिमा को हवन कुंड में ले जाकर लकड़ी से जला दिया था. घटना की सूचना मिलते ही बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण धार्मिक स्थल पर पहुंच गए. ग्रामीण धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को तत्काल चिह्नित कर अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.

जयसौली गांव के इस धार्मिक स्थल पर 12 जुलाई 2021 को भी प्रतिमा को खंडित कर तोड़फोड़ की गई थी, जिसको लेकर कटेया थाने में कांड संख्या 251/2021 के तहत प्राथमिकी भी कराई गई थी. पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई. लोगों का कहना था कि इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ गया और उन्होंने इस धार्मिक स्थल पर फिर उसी तरह की घटना को अंजाम दिया.

आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन

घटना की सूचना मिलने पर कटेया थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे हुए थे. थानाध्यक्ष की सूचना पर गोपालगंज से पुलिस की तकनीकी टीम भी घटनास्थल पर पहुंची. वह तकनीकी ढंग से जांच कर घटना के खुलासे में जुट गई. वहीं इस घटना की सूचना मिलने पर हथुआ एसडीएम व सीडीपीओ ने भी पहुंचकर मामले की जांच की. ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर में दोषी की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी. डीएम ने कहा कि धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ को लेकर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोषियों की पहचान को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः बिहार के इस जिले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'नो एंट्री', कार्यक्रम से क्यों रोका गया? सियासत तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
अनंत सिंह की विधायकी पर संजय झा का बड़ा बयान, नीतीश पर कही ये बात
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 एमएलसी सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget