एक्सप्लोरर

'उनको बीजेपी एलिमिनेट...', बिहार में सियासी उथल-पुथल के सवाल पर बोली RJD, JDU का जवाब भी मजेदार

Abhishek Jha: जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि सीएम नीतीश का साथ हर किसी को पसंद है. विपक्ष के साथियों के पास कयास लगाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है.

Bihar JDU-RJD Statement: बिहार की सियासत में उथल पुथल के संकेत मिल रहे हैं. नीतीश की चुप्पी के कारण कयासों का बाजार गर्म है. सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या चाचा भतीजे मतलब नीतीश तेजस्वी फिर साथ आ सकते हैं? इस पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पार्टियों के बीच के मतभेद से ज्यादा महत्वपूर्ण है हम लोगों के लिए राष्ट्र व लोकतंत्र, इसके लिए कई मौकों पर आरजेडी ने खुद को साबित किया है. 

प्रवक्ता शक्ति यादव ने नीतीश कुमार पर क्या कहा?

प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को पता है कि उनके दल जेडीयू के अंदर ही कई ऐसे नेता हैं जो बीजेपी की भूमिका अदा कर रहे हैं. नीतीश के इर्द-गिर्द जेडीयू में जो बीजोपी के लोग हैं, उनके माध्यम से बीजेपी अपने लोगों को जेडीयू का टिकट दिलवाएगी और 2025 विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू को बीजेपी एलिमिनेट कर देगी. सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए कई बार हम लोगों ने ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे सब चौंक गए हैं. नीतीश और तेजस्वी पहले भी साथ आ चुके हैं. अगर लोकसभा चुनाव में साथ रहते तो एक सीट पर बीजेपी बिहार में सिमट जाती. तेजस्वी ने हमेशा नीतीश का सम्मान किया है. 

सियासी उथल-पुथल की अटकलों को जेडीयू ने किया खारिज

वहींं, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि सीएम नीतीश ने अपनी लोकप्रियता व कार्यशैली के दम पर पर खुद को समाज में स्थापित किया है. यही कारण है कि हर किसी को नीतीश कुमार का साथ पसंद है. नीतीश ने जब भी कोई फैसला किया है पूरी मुस्तैदी के साथ किया है. मजबूती से हमारी पार्टी एनडीए में है. जनता के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव में जाएंगे और आशीर्वाद मिलेगा. जहां तक कयासों की बात है तो विपक्ष के साथियों के पास कयास लगाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है. विपक्ष को पता है. उनका कुनबा नीतीश के सामने कमजोर है और उनकी हार सुनिश्चित है. बता दें कि अपने बयान में सियासी उथल-पुथल की अटकलों पर जेडीयू ने विराम लगाने की कोशिश की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget