एक्सप्लोरर

राज्यपाल से मिलकर नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल शाम 4.30 बजे शपथ ग्रहण

NDA का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. नीतीश ने कहा, "मैं चाहता था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का बने."

पटना: जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. अब कल शाम 4:30 बजे नीतीश कुमार लगातार 7वीं मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश के साथ हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी, वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी राज्यपाल से मिले. इसके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी नीतीश के साथ राजभवन पहुंचे.

नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि वह इस बार बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे, बीजेपी नेताओं के आग्रह पर वह मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हुए हैं. उन्होंने कहा, "मैं चाहता था कि मुख्यमंत्री बीजेपी का बने." दरअसल, जेडीयू ने इस बार चुनाव में पिछले 20 सालों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है. चुनाव नतीजों के बाद नीतीश जेडीयू के प्रदर्शन से खुश नहीं थे.

कब-कब नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • पहली बार- 3 मार्च 2000
  • दूसरी बार- 24 नवंबर 2005
  • तीसरी बार- 26 नवंबर 2010
  • चौथी बार- 22 फरवरी 2015
  • पांचवीं बार- 20 नवंबर 2015
  • छठी बार- 27 जुलाई 2017

सुशील मोदी होंगे उप मुख्यमंत्री बिहार में डिप्टी सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है. बीजेपी नेता सुशील मोदी ही नीतीश कुमार के उपकप्तान होंगे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि सुशील मोदी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है. इसके बाद ये तय हो गया कि सुशील कुमार बिहार के अगले उपमुख्यमंत्री होंगे.

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के भी शपथ की चर्चा है उपमुख्यमंत्री के तौर पर सुशील कुमार मोदी समेत बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. खबर ये आ रही है कि कल यानि सोमवार शाम को 4:30 बजे मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा.

इस बार बीजेपी ने 74 सीटें जीती हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार बीजेपी के 21 ज्यादा विधायक जीतकर आए हैं. वहीं, जेडीयू के विजयी उम्मीदवारों की संख्या पिछली बार की 71 से घटकर 43 रह गई है. वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के चार-चार विधायक जीतकर आए हैं.

ये भी पढ़ें- दिग्गज कलाकार सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन, ममता बनर्जी ने जताया दुख

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुलाई कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget