एक्सप्लोरर

Bihar News: ACS एस सिद्धार्थ को देखते ही फूट-फूटकर रोए शिक्षक, दहशत में हैं जमुई के 7 टीचर

Chief Secretary S Siddharth: अपर मुख्य सचिव के जमुई पहुंचने पर मारपीट में घायल शिक्षक उनसे मिलने पहुंचे थे. घायल टीचर को अपर मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया है कि उनकी हर संभव मदद दी जाएगी.

Chief Secretary S Siddharth News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ शुक्रवार (25 अक्टूबर) को जमुई के सिमुलतला थाना अंतर्गत बसंतपुर विद्यालय में पहुंचे. जहां दो दिन पहले दौड़ा दौड़कर सात शिक्षकों के साथ मारपीट हुई थी. दो लाख रंगदारी नहीं देने पर शिक्षकों की पिटाई गई थी. शिक्षक दहशत में थे और ताला लगा कर स्कूल नहीं आने की बात कही थी, इस घटना के बाद ही टीचर से मिलने एस सिद्धार्थ स्कूल में पहुंचे थे. 

मुख्य सचिव ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा 

बसंतपुर विद्यालय पहुंचे अपर मुख्य सचिव ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों से बात की और उन्हें हर संभव सुरक्षा व्यवस्था दिलाने का भरोसा दिलाया है. आवासीय विद्यालय में शिक्षक व पदाधिकारी के साथ बैठक के बाद एसीएस एस सिद्धार्थ बसंतपुर उच्च विद्यालय पहुंचे. इन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. साथ ही अपर मुख्य सचिव ने एसपी चंद्र प्रकाश को इस इलाके के सभी शिक्षकों की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि बदमाश घटना को अंजाम देकर झारखंड और बंगाल में घूम रहे हैं. बदमाश राजेश यादव को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अपर मुख्य सचिव के पहुंचने पर मारपीट में घायल शिक्षक उनसे मिलने पहुंचे थे. घायल टीचर को अपर मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया है कि उनकी हर संभव मदद दी जाएगी. बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर एसपी चंद्रप्रकाश, डीएम अभिलाषा शर्मा, एसडीओ अभय तिवारी, शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

शिक्षकों से मारपीट का क्या है मामला?

दरअसल जमुई के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसंतपुर सरकारी स्कूल के कुछ शिक्षकों को बीते दिनों अपराधियों ने लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से बुरी तरह पीटा था. नक्सल प्रभावित इलाके में 23 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे जब टीचर स्कूल से निकल रहे थे, उसी समय उन्हें निशाना बनाया गया. स्कूल की छुट्टी के समय कुछ लोग स्कूल पहुंचे और शिक्षकों से बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद लाठी-डंडे से उनकी जमकर पिटाई कर दी. शिक्षकों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और डीईओ के पास आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'सुशासन ब्रांड व्हिस्की', बिहार में जहरीली शराब से मौत पर RJD का CM नीतीश कुमार पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget