एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सुशासन ब्रांड व्हिस्की', बिहार में जहरीली शराब से मौत पर RJD का CM नीतीश कुमार पर तंज

Deaths Due To Poisonous Liquor: शराबबंदी कानून को लेकर आरजेडी ने पोस्ट कर लिखा है- "OLD GANG की सुशासन ब्रांड नामक जहरीली सरकारी दारू से हजारों लोग मारे जा चुके है."

RJD On Nitish Kumar: बिहार में जहरीली शराब से मौत के बाद शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गर्म है. सत्ताधारी दलों और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी बीच आरजेडी ने (25 अक्टूबर) को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट पर बिहार के शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार पर तंज कसा है. 

शराब की बोतल पर नीतीश कुमार की तस्वीर

आरजेडी ने एक शराब की बोतल की तस्वीर बना कर उस पर नीतीश कुमार की तस्वीर बनाई है. उस तस्वीर पर लिखा है. "सुशासन ब्रांड व्हिस्की Only Available in BJP-Nitish Ruled Bihar" इस फोटो के साथ आरजेडी ने पोस्ट में लिखा है- "OLD GANG की सुशासन ब्रांड नामक जहरीली सरकारी दारू से हजारों लोग मारे जा चुके है."

दरअसल बिहार में शराबबंदी के बावजूद हाल ही में छपरा, सीवान और मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से कई मौतें हुईं हैं. जिसके बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े करने शुरु कर दिए हैं. आरजेडी नेता इस मुद्दे को छोड़ना नहीं चाह रहे हैं, क्योंकि अगले महीने ही चार सीटों पर उपचुनाव है. कोई ना कोई मुद्दा सरकार को घेरने के लिए विपक्ष के पास होना भी चाहिए और इसी लिए आरजेडी समेत तमाम विपक्ष जहरीली शराब के मामले को ठंडा नहीं होने देना चाहते. हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से भी इसका जवाब लगातार दिया जा रहा है. 

तेजस्वी पर जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तो यहां तक कह दिया है कि तेजस्वी यादव खुद शराब पीते हैं, इसलिए उनको ऐसा लगता है. यहां शराब पर बैन है और लोग चोरी-छिपे शराब पीते हैं, उनके पास ज़्यादा जानकारी है, वो तस्करी में भी शामिल हैं या करवाते होंगे, इसलिए उनके पास ज़्यादा जानकारी है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'सीएम नीतीश मामले में करें हस्तक्षेप', बोले RLJP प्रवक्ता- जबरदस्ती बंगला खाली करवाया तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP से कौन होगा प्रत्याशी? रेस में ये 3 बड़े चेहरे, नितिन नवीन लेंगे फैसला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से कौन होगा प्रत्याशी? रेस में ये 3 बड़े चेहरे, नितिन नवीन लेंगे फैसला!
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'
भरत तिवारी के गांव पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'यदि किसी व्यक्ति ने आत्मसमर्पण किया था तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget