एक्सप्लोरर

बिहार: खाते में इतने रुपये कि गिन भी नहीं पाया बिचारा मजदूर आदमी... बन गया खरबपति!

Bihar News: जमुई के रहने वाले टेनी मांझी ने मुंबई में पांच साल पहले मुंबई में खाता खुलवाया था. वो वहां मजदूरी करता था. अब इस खाते को फ्रीज कर दिया गया है.

बिहार का एक मजदूर देखते-देखते खरबपति बन गया जब उसके अकाउंट में अचानक 37 डिजिट में पैसे जमा हुए. हालांकि मामला सामने आने के बाद बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया है. जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के अचहरी गांव से हैरान करने वाला ये मामला सामने आया है.

दरअसल गांव का टेनी मांझी जयपुर में प्लंबर का काम करता है. टेनी मांझी का खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है. अचानक इसमें खरबों रुपये क्रेडिट हो गए. पैसे इतने थे कि उसे वह गिन भी नहीं पाया. पिता को दवाई खातिर पैसे भेजने के लिए जब टेनी ने बैलेंस चेक किया तो उसके होश उड़ गए. 

इतने सारे पैसे कहां से आए यह उसे पता नहीं है. पैसे आने के बाद टेनी मांझी ने अपने घर फोन कर इसकी जानकारी दी. इतने पैसों की खबर सामने आते ही बीते मंगलवार (05 अगस्त, 2025) से गांव में टेनी मांझी के घर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया.

पांच साल पहले खुलाया था खाता

टेनी मांझी ने मुंबई में यह खाता पांच साल पहले खुलवाया था जब वो वहां मजदूरी कर रहा था. टेनी मांझी के पिता कालेश्वर मांझी ने गांव पहुंचे पत्रकारों को बताया कि उनके बेटे ने फोन कर कर बताया कि अकाउंट में बहुत पैसे आए हैं. वह गिन नहीं पा रहा है. पैसे भेजने के लिए बैंक पहुंचा तो पता चला खाता फ्रीज हो गया है.

कालेश्वर मांझी ने बताया कि उनका बेटा वर्तमान में जयपुर में रहकर प्लंबर का काम करता है. तीन-चार दिन पहले तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने बेटे से इलाज के लिए पैसे मांगे थे. अब यह चौंकाने वाली जानकारी मिली कि खाते में खरबों रुपये हैं.

आयकर विभाग को दी गई सूचना

उधर खाते में भारी-भरकम रकम आने के बाद उसे फ्रीज कर दिया गया है. कालेश्वर मांझी ने कहा कि उन्हें इस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है. मजदूर टेनी मांझी के छह बच्चे हैं. पिता कालेश्वर मांझी के भी छह बच्चे हैं. पूरे परिवार का भरण-पोषण टेनी मांझी अपनी मजदूरी से ही करता है. उधर साइबर थाना के डीएसपी राजन कुमार का कहना है कि टेक्निकल फॉल्ट है. आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget