एक्सप्लोरर

Bihar News: जमीन के पेपर सुधरवाने में रहें चौकन्ना, जमुई में दाखिल-खारिज के नाम पर डॉक्टर के साथ ठगी

Land Mutation: एफआईआर दर्ज करने के बाद हरकत में आई साइबर थाना पुलिस सीओ कार्यालय के दो कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एक लाख 60 हजार की ठगी की गई है.

Jamui Cyber Thag: जमुई में सीओ और कर्मचारी बन कर जमीन के दाखिल-खारिज के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. जमुई शहर की रहने वाली डॉ उमा कुमारी और अधिवक्ता डॉ. सूर्यनंदन सिंह के पिता अधिवक्ता अभिनंदन सिंह से एक लाख 60 हजार रुपये की ठगी की गई है. दाखिल-खारिज के नाम पर महिला चिकित्सक उमा कुमारी से एक लाख 20 हजार रुपया तो अधिवक्ता अभिनंदन सिंह से 40 हजार रुपया ठगी की गई है. मामले में चिकित्सक और अधिवक्ता ने साइबर थाना में आवेदन देकर ठगी की जानकारी दी है,

एफआईआर के बाद हरकत में आई पुलिस

एफआईआर दर्ज करने के बाद हरकत में आई साइबर थाना की पुलिस सीओ कार्यालय के दो कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार सरकारी ऑफिस से जमीन के म्यूटेशन को लेकर सारी जानकारी ठगों तक पहुंचाई जा रही थी. बताया जाता है कि महिला चिकित्सक डा. उमा कुमारी और अधिवक्ता अभिनंदन सिंह ने जमीन का म्यूटेशन करवाने के लिए सीओ कार्यालय में आवेदन दिया था, उसके बाद दोनों को निर्धारित तारीख और समय पर बुलाया गया था, लेकिन इसकी भनक ठग को लग गई. उसके बाद किसी महिला ने फोन कर खुद को जमुई की सीओ बताया और दिए गए तारीख पर कार्यालय नहीं आने की बात कहते हुए आनलाइन एक लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया.

यह रकम कई किस्तों में अलग-अलग एकाउंट पर ली गई. मामले की जानकारी देते हुए महिला चिकित्सक डॉ उमा कुमारी ने बताया कि दो अलग-अलग लोगों से 4 साल पहले दो अलग-अलग जगह गीता देवी एवं पुष्पा देवी जमीन की खरीदारी की थी और वहां के कुछ लोगों के आपत्ति की वजह से जमीन का म्यूटेशन नहीं हो सका था. जमुई अंचल ऑफिस में सीओ ललिता देवी से शिकायत करने के बाद 3 सितंबर को दस्तावेज के साथ पहुंचने का निर्देश मिला. डॉक्टर उमा कुमारी ने बताया कि जब हम कार्यालय आने वाले थे, उसी दिन डॉक्टर के फोन पर मोबाइल कॉल आया बोला कि मैं सीओ मैम का पीए राकेश मिश्रा बोल रहा हूं. लीजिए मैडम से बात कीजिए.

जब हमने महिला से बात की तो उन्होंने कहा कि जमीन का म्यूटेशन कई सालों से पेंडिंग पड़ा है और तो और प्लॉट जोकी गीता देवी एवं पुष्पा देवी के नाम से है उसमें कुछ गड़बड़ियां हैं, जिसका सुधार करवाने में कुछ खर्च लगेगा. फिर उसने फीस के नाम पर 10000 और दोनों प्लॉट के रिज्यूम पेपर के नाम पर 9-9 हजार रुपये यानी 18000 रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाया. इस तरह से अलग-अलग फंड के रूप में 24,600, 11000 और फिर 15000 रुपया ट्रांसफर करवाया कुल मिलाकर12,0600 की ठगी कर ली, जबकि अधिवक्ता अभिनंदन सिंह को कर्मचारी बन कर फोन किया गया और उन्हें भी दाखिल-खारिज करवाने के लिए दिए गए तारीख पर कार्यालय नहीं आने की बात कही गई और काम होने के एवज में 40 हजार रुपये आनलाइन अलग-अलग एकाउंट पर ट्रांसफर करा लिया गया.

प्रशिक्षु डीएसपी ने की घटना की पुष्टि

कुछ दिन बीतने के बाद जब उन्हें संदेह हुआ तो अंचल कार्यालय के वेबसाइट को खंगाला गया. तब दोनों को पता चला कि उनसे ठगी कर ली गई है. पीड़ित डॉक्टर और डॉ सूर्यनंदन के पिता ने साइबर थाना में आवेदन दिया. वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. जमुई साइबर थाना के पुलिस की शुरुआती जांच में सीईओ ऑफिस के दो प्राइवेट कर्मियों की सांठ-गांठ होने के सुराग मिलने पर दोनों कर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है,  जिससे की सघन पूछताछ जारी है.  साइबर थाना प्रशिक्षु डीएसपी राजन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है. 

ये भी पढ़ेंः Ganesh Chaturthi 2024: पटना में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा को पहनाए गए 30 लाख के मुकुट, राम मंदिर के थीम पर बना पंडाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget