एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: बिहार में राहत वाली खबर, जमीन पर 50 साल से कब्जा है... कागज नहीं है, सर्वे में फिर भी चढ़ेगा नाम

Bihar Jamin Survey: मंत्री दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि सर्वे होने के बाद जमीन विवाद को जो मामला रहता था वो खत्म हो जाएगा. प्रदेश में आराम से सर्वे का काम हो रहा है.

Bihar Land Survey 2024: बिहार में भूमि सर्वे के दौरान वैसे लोगों को राहत दी गई है जिनका 50 साल या इससे अधिक समय से उस जमीन पर बिना किसी विवाद के कब्जा है. अब ऐसे लोगों का नाम सर्वे के दौरान सीधा चढ़ जाएगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reforms Department) के मंत्री दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने मीडिया से बातचीत में इसको लेकर हाल ही में बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में अफरातफरी नहीं आराम से सर्वे का काम हो रहा है.

दिलीप जायसवाल ने कहा, "ऐसे लोग जो 100 वर्षों से या 50 साल से अधिक समय से किसी जमीन पर स्वामित्व लेकर अपना घर बनाकर रह रहे हैं और उनके कागजात किसी कारण से खराब हो गए हैं, जैसे कोई बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, कोई दीमक कागज को खा गया, अगलगी में कागज जल गया, तो इस तरह की परिस्थिति में वो कागज के लिए भटक रहे हैं. वो कागज हमारे अभिलेखागार में भी नहीं मिल रहा था. ऐसे में राहत देने का फैसला लिया गया है."

...तो आपकी मानी जाएगी जमीन

उन्होंने बताया, "ऐसे लोग बिहार में जो करीब 50 वर्ष से अधिक से किसी जमीन पर अपना घर बनाकर रह रहे हैं और शांतिपूर्वक दखल उनके पास है तो उनको राहत दी गई है कि अब आपको यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि ये जमीन आपकी कैसे है. उन्हें यह भी मौका दे दिया गया है कि अगर आपका उस जमीन पर कोई रसीद कट रहा है तो उसके आधार पर उस भूखंड पर आपका शांतिपूर्ण कब्जा है तो वो आपका माना जाएगा. सर्वे में आपका ही नाम चढ़ेगा."

वंशावली बनाकर खुद से करें सेल्फ अटेस्टेड

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि जो सर्वे हो रहा है उसमें लोग खुद से वंशावली बनवा रहे थे. इसके बाद वंशावली को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट या पंचायती राज के प्रतिनिधि से अटेस्टेड करवाते थे. इसमें भी उन्हें परेशानी आ रही थी. इसमें हमने अब यह कर दिया है कि आप सेल्फ अटेस्टेड कीजिए. आपको किसी से अटेस्टेड कराने की जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं वंशागत भूमि पर रैयत के द्वारा आपसी सहमति से बंटवारा हुआ है तो हम लोग को कोई दिक्कत नहीं है. मंत्री ने साफ कहा कि सर्वे होने के बाद जमीन विवाद को जो मामला रहता था वो खत्म हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- RJD नेता की माता के साथ पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल, तेजस्वी यादव ने की एक्शन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget