एक्सप्लोरर

बिहार: बक्सर में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या का जेल कनेक्शन, बीच बाजार गोलियों से छलनी कर फरार हुए आरोपी

बिहार के बक्सर में मछली बाजार में मुर्गा खरीदारी कर रहे शिव नारायण सिंह को बीच बाजार चार लोगों ने गोलियों से छलनी कर दिया. मामले को लेकर मृतक के परिजनों में आक्रोश दिखा.

पटना: बिहार के बक्सर में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इस वक्त लगातार जिले में कहीं ना कहीं घटनाएं हो रही हैं. कुछ मामलों में सफलता मिलती है. वही जहां जेल कनेक्शन की बात सामने आ जाए तो मामला बेहद संगीन हो जाता है. जिसका नतीजा ये है कि अपराधी सरेआम आते हैं और बीच बाजार किसी को गोलियों से छलनी कर बड़ी ही आसानी से फरार हो जाते हैं.

मामला बक्सर जिला के सोनबरसा थाना ओपी का है, जहां कड़सर गांव के मछली बाजार में मुर्गा खरीदारी कर रहे शिव नारायण सिंह को अपराधियों ने कडसर गांव के व्यस्ततम जगह पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ घायल को नावानगर पीएचसी में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पूरी रात किया जाम, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लगातार तीसरी घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और डुमरांव बिक्रमगंज मुख्य सड़क पर देर रात 9 बजे जाम कर दिया गया. एसपी नीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आश्वासन दे परिजनों का गुस्सा शांत कराया. वहीं एसपी के सामने परिजनों ने पुलिस के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया.

पूर्व की जमीनी विवाद में हो रही है हत्या

बताते चलें कि पूर्व में भी इसी परिवार में 2 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं. इन तीनों हत्याओं का एक ही कनेक्शन है और वह है आपसी जमीनी विवाद. जहां पूर्व में 2013 में मृतक शिव नारायण सिंह के पिता रामबालक सिंह उर्फ कड़े सिंह को छत पर सोते हुए ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसके बाद 2018 में इसी परिवार के अशोक सिंह की भी हत्या कर दी गई थी. जिसकी खबर हमने प्राथमिकता से दिखाई थी. अब इस परिवार के शिवनारायण सिंह इस तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यशैली के साथ-साथ परिजनों को भी अपने उपर आने वाले अनहोनी की आशंका सता रही है.

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी दी

मामले में मृतक के भतीजा राजीव रंजन ने बताया कि इन हत्याओं के पीछे जेल में बैठे एक ब्रहमचारी नाम के व्यक्ति ने यह पूरी जेल के अंदर से साजिश रची है. जिनका बेटा अभी तक फरार है उसी ने गांव के लोगों के साथ मिलकर मुर्गा खरीद रहे चाचा की हत्या की है. पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए, एसपी ऑफिस के पास आमरण अनशन करने के बाद न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री के यहां आत्मदाह करने की भी बात राजीव रंजन ने कहीं.

डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मृतक को 11 गोली लगी

मिली जानकारी के अनुसार पिछले मामलों में पहले से जेल की सजा काट रहा ब्रह्मचारी ही पूरी घटना का मास्टरमाइंड है. इस मामले का जेल से कनेक्शन जुड़ने के बाद पुलिस इस पूरे मामले को लेकर गंभीर हो गई है.

एसपी ने दिए जांच के आदेश

इस मामले पर बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस पूरी तरह से गंभीर है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पूर्व की जमीनी विवाद बताते हुए इस घटना का जेल कनेक्शन पर उन्होंने जांच की बात कही. अब देखना है कि पुलिस इस मामले को किस तरह खुलासा करती है. बता दें कि पूरे जिले में जमीन से जुड़े कई हत्याएं हो रही है.

जिसमें अधिक मामलों में प्रशासन की लापरवाही सामने देखने को मिलती है, जिस तरह पूर्व में बगेन थाना क्षेत्र के पोखरहा हत्याकांड, इस मामले में भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन भयभीत रहते हैं. जिस पर प्रशासन को गंभीर होना चाहिए.

यह भी पढ़ें.

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच खुद सीएम येदियुरप्पा ने दिए अपने एग्जिट के संकेत, जानिए क्या कहा

महाराष्ट्र में भारी बारिश से भयावह हालात, कोंकण रेल सेवा प्रभावित होने से 6 हजार यात्री फंसे, PM मोदी ने की CM उद्धव से बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget