एक्सप्लोरर

Bihar Intermediate Exam: बिहार में कल से इंटरमीडिएट की परीक्षा, एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले जान लें जरूरी बातें

Bihar Board Exam 2024: बिहार में 1 फरवरी से 12वीं और 15 फरवरी से 10वीं की परीक्षा शुरू होने वाली है. इसको लेकर परीक्षा समिति ने जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं.

Bihar News: बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा (Intermediate Exam) की तैयारी पूरी कर दी गई है. परीक्षा की शुरुआत 1 फरवरी से हो रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इस साल परीक्षा में 13 लाख चार हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. वहीं, राजधानी पटना (Patna) में 78 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचें.

परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी. पहली पाली में सुबह 9 बजे पूजा होगी और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे होगी. इसकी जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी कि लगातार ऐसी सूचना मिलती है कि छात्र समय पर नहीं पहुंचते हैं इसलिए सभी छात्र समय से पहले पहुंचे. उन्होंने कहा कि सभी केंद्र पर धारा 144 लागू किया गया है ताकि सभी छात्र बेहतर तरीके से परीक्षा दे सकें. किसी तरह के अनाधिकृत लोग परीक्षा केंद्र के पास नहीं रहेंगे. उन्होंने कहा कि हर तरह के निर्देश दिए गए हैं. 

मौसम के पूर्वानुमान के मद्देनजर मिली यह छूट 
आनंद किशोर ने बताया कि राज्य के सभी जिले में चार मॉडल केंद्र बनाया गया है. हर परीक्षा केंद्र की चारदीवारी को ऊंचा कर दिया गया है. माना जा रहा है कि यह  परीक्षा को कदाचार मुक्त रखने के लिए किया गया है. आनंद किशोर ने कहा कि मौसम विभाग ने ठंड को लेकर पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसे देखते हुए परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में आने का आदेश दिया गया है. परीक्षा में जूता-मोजा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. हालांकि जब 10वीं बोर्ड की परीक्षा के वक्त मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक ही निर्देश जारी किए जाएंगे. आनंद किशोर ने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा तो मैट्रिक की परीक्षा में जूता और मोजा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. राज्य में मैट्रिक की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं होगा, आप 'पप्पू' हैं, 'पप्पू' ही रहेंगे', ललन सिंह का राहुल गांधी पर तंज

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
CJP का दावा- 'हिरासत में ले रही पुलिस', कांग्रेस भड़की- 'किसी भी…'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
ज्ञानेश कुमार पर प्रशांत किशोर की दो टूक, 'अब वक्त आ गया है कि...'
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर दिया साथ! जानें क्या कहा
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget