एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'अगर जबरदस्ती लोकतंत्र की मौत होगी तो महाभारत का संग्राम होगा', नतीजे से पहले पप्पू यादव का विवादित बयान

Pappu Yadav: मतगणना से पहले पप्पू यादव ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए पूर्णिया और बिहार के हर कार्यकर्ता को कल मरने के लिए तैयार रहना चाहिए.  

Pappu Yadav Press Conference: पूर्णिया के निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव ने लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती से पहले विवादित बयान दिया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को ललकारते हुए कहा है कि मंगलवार चार जून को मतगणना के समय मरने की तैयारी करके आना है, सिर पर कफन बांध के आना है. अगर पूर्णिया सीट पर लोकतंत्र की जबरदस्ती मौत हुई तो महाभारत होगा.  

डीएम और एसपी से कही ये बात

पप्‍पू यादव ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए साफ-साफ कहा कि पूर्णिया के डीएम और एसपी मतगणना की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ करवाएं. हमारा पूरा सहयोग रहेगा, लेकिन लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारा एक-एक कार्यकर्ता कफन बांधकर तैयार है. कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे. इस दौरान पप्पू यादव के तेवर काफी तल्ख दिखाई दिए. उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र को बचाने के लिए पूर्णिया और बिहार के हर कार्यकर्ता को कल मरने के लिए तैयार रहना चाहिए.  

चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल

पप्‍पू यादव यहीं नहीं रूके उन्होंने चुनाव आयोग के फैसले पर भी सवाल उठाए और कहा कि पोस्‍टल बैलेट की गिनती पहले क्‍यों नहीं हो रही है? चुनाव आयोग इसे आखिरी में क्‍यों करा रहा है. पोस्टल बैलेट की गिनती को आखिरी में कराना गड़बड़ी और बेईमानी का रास्ता है. उन्‍होंने इंडिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों से अपील भी की है कि वो पोस्टल बैलेट की गिनती अपने सामने कराकर और दस्तखत करके रखें. 

बता दें कि पूर्णिया में पूर्व सांसद पप्पू यादव का मुकाबला आरजेडी की बीमा भारती और जेडीयू के संतोष कुशवाहा से है. पप्पू यादव यहां से निर्दलीय उम्मीदवार हैं. कांग्रेस से टिकट ना मिल पाने के कारण वो यहां से निर्दलीय खड़े हुए थे, क्योंकि आरजेडी ने कांग्रेस को ये सीट दी ही नहीं. अब पप्पू यादव के लिए इस चुनाव में जीत नाक का सवाल है, क्योंकि उन्होंने अपनी जीत का जोरदार दावा कई बार किया है. बहरहाल अब तो कल का दिन ही बताएगा कि पप्पू यादव के सिर पर जीत का सेहरा बंधता है या नहीं. 

ये भी पढ़ेंः Vote Counting: पटना में वोटों की गिनती के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल, चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget