एक्सप्लोरर

बिहार: संपत्ति विवाद में बाप-बेटे ने शख्स को मारपीट कर जिंदा जलाया, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

जख्मी रंजीत के छोटे भाई और पिता ने गांव में ही खेत बेचकर पैसे अपने पास रख लिए थे. ऐसे में वो अपना हिस्सा लेने गांव पहुंचा था. इसी दौरान उसे जिंदा जलाकर जान से मारने की कोशिश की गई.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में मंगलवार की दोपहर संपत्ति बंटवारे को लेकर अपने ही बाप और भाई ने युवक को मारपीट कर जिंदा जला दिया. इस घटना में वह बुरी तरह से झुलस गया. ऐसे में आनन फानन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. जानकारी अनुसार पीड़ित जलपुरा गांव निवासी जनार्दन सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह है, जिसे संपत्ति विवाद में उसके पिता और भाई ने ही जिंदा जला दिया.

जलाने से पहले जमकर की पिटाई

जख्मी रंजीत सिंह ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर उसका उसके पिता और छोटे भाई से बीते कुछ दिनों से विवाद चला रहा था. इसी क्रम में आज सुबह जब वह संपति बंटवारे को लेकर अपने पिता और छोटे भाई से पूछताछ करने गया, तो तीनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई, जिसके बाद पिता व छोटे भाई ने उसकी पहले जमकर पिटाई की, इसके बाद मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जला दिया. 

पैसों को लेकर था विवाद

दरअसल, जख्मी रंजीत के छोटे भाई और पिता ने गांव में ही खेत बेचकर पैसे अपने पास रख लिए थे. ऐसे में वो अपना हिस्सा लेने गांव पहुंचा था. इसी दौरान उसे जिंदा जलाकर जान से मारने की कोशिश की गई. फिलहाल वो सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती है. घटना के बाद रंजीत और उसके परिजन दहशत में हैं.

सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि रंजीत का दोनों हाथ और सीना जल चुका है. प्राथमिक उपचार किया गया है. ऑब्जर्वेशन में रख कर इलाज किया जाएगा. स्थिति चिन्तानजक है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने की कोई सूचना नहीं थी.

यह भी पढ़ें -

बिहार पुलिस की 'गुंडागर्दी', पान मसाला और सिगरेट नहीं देने पर मासूम के पैर पर उड़ेल दी गर्म चाय से भरी केतली

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने 'PM मटेरियल' वाले बयान को बताया फालतू, पत्रकारों से कहा- अब इसकी चर्चा मत करिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget