एक्सप्लोरर

बिहार: अवैध शराब कारोबारियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, SHO का टूटा हाथ, 9 आरोपी गिरफ्तार

घटना के संबंध में जख्मी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम वे पुलिस बल के साथ अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार के लिए पहुंचे थे.

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले के रहिका में बीती रात पुल के पास अवैध शराब का कारोबार करने वाले कारोबारियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर शराब तस्करों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया. इस हमले में थानाध्यक्ष और एसआई बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घटना के संबंध में जख्मी थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की शाम वे पुलिस बल के साथ अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार के लिए पहुंचे थे.

इस दौरान जब पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से अवैध शराब कारोबारियों के बारे में पूछताछ करनी शुरू की तो धंधेबाजों ने पुलिस पर हमला कर दिया. मिली जानकारी अनुसार इस हमले में प्रभारी SHO का एक हाथ टूट गया. वहीं, एसआई सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. उन लोगों ने थानाध्यक्ष के भी उपर पत्थर फेंका. शराब कारोबारियों और महिलाओं ने थाना प्रभारी के बाएं हाथ पर जोर से पत्थर मार दिया, जिससे उनके हाथ की हड्डी टूट गई.

इधर, थाना प्रभारी के बचाने गए एक एसआई उपेन्द्र प्रसाद और पुलिस के दो लोगों से मारपीट भी किया गया. यहां तक कि कुछ देर तक जख्मी हालत में पुलिस पदाधिकारी को घेरकर बंधक भी बना लिया गया था. ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय और अन्य थानों की पुलिस के साथ सदर SDPO और ASP कामनी बाला ने गावं में छापेमारी की और महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया.

इस मामले की पुष्टि करते हुए ASP कामनी बाला ने कहा कि जांच जारी है. सभी आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. इस घटना में पुलिस ने शराब धंधेबाज को 51 बोतल नेपाली दारू रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget