एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में जमीन सर्वे के नाम पर लुट रही जनता, कागजात दुरुस्त कराने में ऊपर से नीचे तक हो रही वसूली

Land survey In Buxar: डुमरांव के अनिल कुमार दुबे का मानना है कि यह सर्वे घर-घर में झगड़े का जड़ है. आने वाले समय में विवाद का बहुत बड़ा भंडार बनेगा.

Land Survey In Bihar: बिहार में जमीन बंदोबस्ती कानून 2024 से लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच अपने निजी जमीन को लेकर ऊहापोह की स्थिति है. लोगों के बीच जागरूकता की कमी के कारण इन दिनों कथित समाजसेवी से लेकर राजनीतिक दलों के नेता, पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और चौकीदारों का रुआबदार असर दिख रहा है. यही नहीं अनुमंडल कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी घूस की डिमांड कर रहे हैं. डुमरा अनुमंडल कार्यालय में भ्रष्टाचार की एक तस्वीर देखने को मिली, यहां वंशावली के नाम पर कार्यपालक दंडाधिकारी डुमरांव एजाजुद्दीन अहमद पर अवैध उगाही का आरोप लगा है. 

राज्य सरकार ने जारी की है स्पष्ट गाईड लाइन 

सरकार का कोई निर्देश नहीं है, फिर भी चौकीदार से लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कोर्ट के अलावा अनुमंडल कार्यालय में दरबार सज रहे हैं. भोले-भाले ग्रामीण जब अपने मुखिया सरपंच के पास पहुंचते हैं तो कोई मार्गदर्शन न ही कोई जानकारी दिए बस सीधे आंगनबाड़ी और चौकीदार के अलावा वंशावली के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी का रास्ता बता दिया जा रहा है. राज्य सरकार की स्पष्ट गाईड लाइन है कि स्वघोषित वंशावली और लगान रसीद के साथ साथ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ उपलब्धता के आधार पर जमीन खरीदारी, खाता खतियान लगाना है. नियमों का प्रचार प्रसार न ही कर्मचारी कर रहे ना अधिकारी कर रहे हैं. बिचौलिये के हाथों भोले भाले किसान थक हार कर दलालों के चक्कर लगा रहे हैं.

हालांकि कुछ पंचायत में जागरूकता भी देखी जा रही है, जहां स्थानीय मुखिया पंचायत सरकार भवन पर बैठकर लोगों की फरियाद भी सुनते नजर आए. राज्य सरकार ने पूर्व में ही बिहार के 45 हजार एपीएल सर्वे तैयारी कर अपने कर्मचरियों को दे कर नाबाद बिहार सरकार और केशरी हिन्द की सरकार भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कर अब रैयतों की जमीन के लिए सभी किसानों से स्वघोषित आवदेन एक फॉर्मेट में मांगा गया है. जिससे किसानों की भूमि का स्थल निरीक्षण किया जा सके. इस पूरे मामले को लेकर जब एबीपी की टीम ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए केसठ प्रखंड पंचायत सरकार भवन पहुंची, तो वहां पीड़ित किसान घुराहु यादव ने बताया कि सर्वे आने के बाद घर-घर में झगड़ा की स्थिति उत्पन्न हो गई है.

कागजात दुरुस्त करने के लिए ऑफिस में कोई मिलता नहीं है. कागज बनवाने के लिए जगह-जगह अवैध पैसा का डिमांड किया जा रहा है. डुमरांव अनुमंडल कार्यालय नोटरी कोर्ट में पहुंचने पर अरियांव गांव से आए मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि वंशावली में बहुत परेशानी हो रही है. ग्राम सेवक फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट का वंशावली मांग रहे हैं. उसमें 500 लग रहा है. कागजात दुरुस्त करने में जहां खुलेआम मजिस्ट्रेट साहब 100 रुपये ले रहे हैं. इसके अलावा 100 का टिकट 200 रुपये का मिल रहा है. वकील साहब मनमानी कर रहे हैं, जहां इस पूरे मामले को लेकर अधिकारी मनमानी कर रहे हैं.

वहीं शिव लखन प्रसाद ने कहा कि सर्वे लड़ाई झगड़ा का घर है, परेशानी है, जहां सभी लोगों में डर फैला हुआ है कि सरकार जमीन ले लेगी, जो आपके नाम से नहीं है. इसलिए जो बाहर हैं वह अपना-अपना आधार कार्ड लेकर दौड़ रहे हैं. लोगों में अफवाह फैला हुआ है और ऑफिस में वकील से लेकर मजिस्ट्रेट तक अवैध पैसा उगाही कर रहे हैं. ऊपर से नीचे तक अवैध उगाही हो रही है और जनता इसमें पीस रही है.

जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने क्या कहा?

इस पूरे मामले को लेकर नोटरी सिविल कोर्ट डुमरांव के अनिल कुमार दुबे का यह मानना है, कि यह सर्वे घर-घर में झगड़े का जड़ है. आने वाले समय में विवाद का बहुत बड़ा भंडार बनेगा. इसको लेकर पूरी विधिवत जानकारी दी. वहीं बक्सर जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह के अफवाहों में ना पड़ें. जमीन संबंधी कोई भी कागजात जरूर दिखाएं. हर पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिन लोगों में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, कृपया वह जानकारी अवश्य लें. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: शराबबंदी पर फिर छलका जीतन राम मांझी का दर्द, कहा- आज भी गरीबों को...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget