एक्सप्लोरर

Bihar News: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के साथ रखते हैं ये शौक तो हो जाएं अलर्ट, गोपालगंज में युवक को जेल

Gopalganj Viral Video: यह पूरा मामला गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनैया गोकुल गांव का है. गिरफ्तार युवक की पहचान नौसेर आलम के रूप में हुई है.

गोपालगंज: सोशल मीडिया (Social Media) पर रील्स बनाने का क्रेज युवा वर्ग में ज्यादा है. इस शौक के साथ अगर हथियार लहराने और हर्ष फायरिंग जैसा भी शौक रखते हैं तो जरा अलर्ट हो जाएं. गोपालगंज में एक वायरल वीडियो (Viral Video) के आधार पर पुलिस ने एक युवक को बुधवार (7 फरवरी) को गिरफ्तार किया है. युवक का भोजपुरी गाना पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह फायरिंग भी करता दिख रहा था.

गोपालपुर थाने का है पूरा मामला

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद आरोपित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अब गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनैया गोकुल गांव का है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गोपालपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है. हालांकि जिस हथियार से फायरिंग की गई थी वह पुलिस को नहीं मिल सका है. गिरफ्तार युवक की पहचान नौसेर आलम के रूप में हुई है.

वायरल हुए वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि ऑर्केस्ट्रा चल रहा है और एक युवक हाथ में हथियार लेकर फायरिंग कर रहा है. पीछे से भोजपुरी गाना बज रहा है जिस पर नर्तकी डांस कर रही है. इसी दौरान युवक कमर से हथियार निकालकर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग कर देता है. शुक्र था कि गोली ऊपर निकली नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी.

वायरल वीडियो एसपी स्वर्ण प्रभात तक पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. एसपी के निर्देश पर गोपालपुर के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान करते हुए उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि हथियार अवैध था, बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार युवक का कहना है कि किसी दूसरे दोस्त से हथियार लेकर फायरिंग की थी.

पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की बहन की तीन साल पहले शादी थी. शादी में बारातियों के मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. ऑर्केस्ट्रा में लड़की के भाई नौसेर आलम के कई दोस्त पहुंचे थे. उन्हीं दोस्तों में एक के पास अवैध हथियार था जिससे नौसेर आलम ने फायरिंग की थी. 

यह भी पढ़ें- 'जंगलराज की याद दिला देंगे', राम मंदिर के यजमान रहे डॉ. आरएन सिंह से मांगी रंगदारी, कहा- 'मदद करो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget