एक्सप्लोरर

Arrah Triple Murder: पति ने पत्नि और दो बच्चों की खंती से काटकर की हत्या, गांव में सनसनी

Bihar News: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता को हिरासत में ले लिया. घटना के समस्त कारणों की जांच की जा रही है तथा सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Arrah Crime: बिहार के आरा में मंगलवार (10 सितंबर) को मानसिक रूप के विक्षिप्त एक पति ने पत्नि, एक बेटी और दुधमुंहे पुत्र की खंती से काटकर निर्मम हत्या कर दी. घटना जिले के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में घटी है. ग्रामीणों को हत्या की भनक तब लगी, जब तीनों की हत्या कर पति को घूमते हुए देखा गया और अजीमाबाद थाने को इसकी सूचना दी. सूचना के बाद अजीमाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्यारा पति से पूछताछ की. उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पिता ने दुधमुंहे बेटा को भी नहीं छोड़ा

इसके बाद कई वरीय पदाधिकारी और पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए और घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम भी बुलाई गई. पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतकों में मिल्की गांव निवासी लालू यादव की 35 वर्षीया पत्नी सीमा देवी, 8 वर्षीया पुत्री सौम्या कुमारी और 10 माह का एक दुधमुंहा बेटा दीदवंत कुमार शामिल है.

हालांकि व्यक्ति ने खंती से मारकर तीनों की निर्मम हत्या क्यों की, इसका कारण पूरी तरह भी स्पष्ट नहीं हो सका है. जबकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं इस मामले पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को अजीमाबाद थाना अंतर्गत मिल्की गांव में सूचना प्राप्त हुई कि गांव के रहने वाले लालू यादव नामक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद करने के बाद खंती से वार करके अपनी पत्नी सहित दो छोटे नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी, सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस और सीनियर पदाधिकारी और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई.

पुलिस ने हत्यारे पिता को हिरासत में लिया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पिता को हिरासत में ले लिया. घटना के समस्त कारणों की जांच की जा रही है तथा सभी शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरंभिक जांच में पता चला है कि हत्यारा पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है और पुलिस आगे का अनुसंधान और आवश्यक विधि संगत कार्रवाई कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हत्यारा लालू यादव मंगलवार की शाम अपने घर पर ही था, तभी उसकी पत्नी सीमा देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया. 

इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और पूरे गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है. मृतका के पिता रामबाबू सिंह ने बताया कि अक्सर अपने पत्नी से झगड़ा लड़ाई करते रहता था. फरवरी माह में लड़ाई कर रहा था. उस समय दो बजे रात में अपनी बेटी और नाती नतनी सभी को लेकर अपने गांव जमुआंव आ गए थे. एक माह पहले काफी अच्छा से पत्नी को रखने के लिए जब तैयार हुआ था, तब हम अपनी बेटी को भेजे थे.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'मुझे मरना है हाथ छोड़िए, मोतिहारी में रेलवे ट्रैक पर हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़की ने रुकवा दी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget