एक्सप्लोरर

Bihar Home Guard: पटना सहित बिहार के 5 जिलों में आज से होमगार्ड बहाली के लिए फिजिकल टेस्ट, देखिए डिटेल्स

Bihar Home Guard Recruitment 2025: पटना में सबसे अधिक 1479 पदों पर होमगार्ड के लिए बहाली होनी है. शाम के चार बजे से 6 बजे तक टेस्ट का समय तय है. प्रथम बैच चार बजे से प्रारंभ होगा.

Bihar Home Guard Bahali 2025: आज (गुरुवार) से राजधानी पटना सहित पांच जिलों में होमगार्ड की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट शुरू होगा. पटना के अलावा बक्सर, कैमूर, नवादा और सुपौल में फिजिकल टेस्ट होना है. कुल 15,000 पदों पर पूरे बिहार में होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया चल रही है. अलग-अलग जिलों में अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं. सभी जिलों में फिजिकल टेस्ट की अलग-अलग तारीख रखी गई है.

पटना में सबसे अधिक 1479 पदों पर होनी है बहाली

पटना जिले का फिजिकल टेस्ट शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह गवर्नमेंट हाई स्कूल गर्दनीबाग में होगा. आज (15 मई) से यह शुरू होगा और 16 जुलाई तक टेस्ट चलेगा. पटना में सबसे अधिक 1479 पदों पर बहाली होनी है. इसके लिए 69,014 आवेदन प्राप्त हुए हैं. वहीं बक्सर में 312 पदों के लिए इटाढ़ी मैदान में फिजिकल टेस्ट आज से शुरू होगा. यह 16 जून तक चलेगा. 

बात कैमूर जिले की करें तो जगजीवन स्टेडियम में आज से 4 जून तक फिजिकल टेस्ट होगा. यहां 241 पद हैं. नवादा में 361 पदों के लिए आईटीआई मैदान में आज से 12 जून तक फिजिकल टेस्ट होगा. सुपौल स्टेडियम में 114 पदों के लिए आज से 28 मई तक फिजिकल टेस्ट होगा.

चार बजे से छह बजे तक समय निर्धारित

फिजिकल टेस्ट के लिए चार बैच बनाया गया है. शाम के चार बजे से 6 बजे तक टेस्ट का समय तय है. प्रथम बैच चार बजे से प्रारंभ होगा. आधे-आधे घंटे पर बाकी बैच को जाना होगा. प्रवेश-पत्र में उम्मीदवार का फोटो होना आवश्यक है. आवेदन करते समय अपलोड किए गए फोटोग्राफ की एक मूल प्रति को साथ लाना होगा. जांच परीक्षा में भाग लेने के पूर्व अभ्यर्थी से विहित प्रपत्र में स्वघोषणा पत्र अनिवार्य रूप से लिया जाएगा.

फिजिकल टेस्ट को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर व्यवस्था की गई है. पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने एक दिन पूर्व परीक्षा स्थल का निरीक्षण किया. पटना में परीक्षा केंद्र पर चार निबंधन काउंटर बनाया गया है. सभी काउंटर पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Sand News: बिहार वाले ध्यान दें! बरसात में भी नहीं होगी बालू की दिक्कत, जान लीजिए विभाग की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget