एक्सप्लोरर

बिहार: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को रौंदा, एक की मौत, बाजार जा रहे थे दोनों

मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बरजा मोड़ के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया. इस हादसे में एक भाई की इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया है.

बाजार जा रहे थे दोनों 

मिली जानकारी अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बरजा गांव निवासी वीरेंद्र पासवान का 20 साल का बेटा रोहित पासवान उर्फ धर्मेन्द्र पासवान है. जबकि जख्मी उसका चचेरा भाई रमेश पासवान (25) है. जख्मी रमेश पासवान ने बताया कि वो बुधवार की शाम अपने चचेरे भाई रोहित पासवान उर्फ धर्मेन्द्र पासवान के साथ बाइक पर पीछे बैठकर बरजा बाजार आ रहा था. 

इस दौरान जैसे ही वे बरजा मोड़ के समीप पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए. इसके बाद गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में रोहित ने दम तोड़ दिया. बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.महावीर प्रसाद गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

यह भी पढ़ें -

बिहार: कोर्ट ने सुनाया अनोखा फैसला, मैट्रिक की परीक्षा में अच्छे अंक लाने पर किशोर को किया बरी

रोहतास: कैदी मौत मामले में पुलिस की लापरवाही आई सामने, क्षमता से अधिक लोग वाहन में थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget