बिहार: तेज रफ्तार बस ने दो लोगों को रौंदा, सड़क पर घिसटते रहे बाइक सवार, ड्राइवर ने नहीं लगाया ब्रेक
कार्यपालक सहायक बबलू सिंह बिंदवल गांव से अपने दोस्त गुड्डू सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर पचरुखी के लिए निकला था. तभी चांप गांव के पास सिवान से छपरा की तरफ जा रही तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार दोनों को जोरदार टक्कर मार दी.

सिवान: बिहार के सिवान जिले के चांप गांव के समीप मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चाल गई है. मिली जानकारी अनुसार अनियंत्रित बस ने ड्यूटी के लिए पंचरुखी जा रहे बाइक सवार सरकारी कर्मचारी और उसके दोस्त को रौंद दिया. हादसे के बाद बस चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक बस के चेचिस में अटक गई.
ड्राइवर ने नहीं लगाया ब्रेक
बाइक अटकने के बावजूद बस चालक ने भागने की कोशिश की, जिस वजह से बाइक सवार काफी दूर तक बस के नीचे घिसटते रहे. जब बस ड्राइवर ने भाग पाना मुश्किल समझा तो उसने बस रोकी और मौके का फायदा उठाकर खुद फरार हो गया.
मृतक कर्मचारी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव निवासी बबलू सिंह के रूप में हुई है, जो पचरुखी ब्लॉक के ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक कार्यपालक के पद पर तैनात था. वहीं, उसका दोस्त बिंदवल निवासी गुड्डू सिंह है, जिसकी इस घटना में मौत हुई है.
बताया जाता है कि कार्यपालक सहायक बबलू सिंह बिंदवल गांव से अपने दोस्त गुड्डू सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर पचरुखी के लिए निकला था. तभी चांप गांव के पास सिवान से छपरा की तरफ जा रही तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार दोनों को जोरदार टक्कर मार दी.
अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उनकी मौत हो गई. सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
यह भी पढ़ें -
पटनाः ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, कोरोना में जान बचाने के लिए लेते थे मोटी रकम
बिहार: राशन कार्डधारियों को मुफ्त में मिलेगा मई का राशन, सरकार उठाएगी सारा खर्च























