एक्सप्लोरर

बिहारः सासाराम में स्वास्थ्यकर्मी खुले में PPE किट फेंक कोरोना को दे रहे 'न्योता', संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा

इस संबंध में जब सिविल सर्जन डॉ.सुधीर से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई. उन्होंने कहा कि वे इसकी जानकारी लेंगे और इस तरह का काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत देंगे कि आगे से वे लोग इस बात का खास ख्याल रखें.

रोहतास: बिहार के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. सभी जिलों में रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि, कोरोना संक्रमण के प्रसार के हालात बेकाबू होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे आम लोगों में कोरोना फैलने की संभावना बढ़ गई है. ताजा मामला बिहार के रोहतास के जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल का है, जहां स्वास्थ्यकर्मी खुले में पीपीई किट और मेडिकल वेस्ट फेंक कर कोरोना को न्योता दे रहे हैं.

संक्रमण फैलाने का कर रहे काम 

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ ने इस्तेमाल किए गए पीपीई किट्स और ग्लब्स को बेहतर तरीके से डिस्पोज करने का दिशा निर्देश जारी किया है. केंद्र सरकार ने भी इस बाबत कई निर्देश दिए हैं. इसके बावजूद सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी पीपीई किट्स और ग्लब्स को इधर-उधर फेंक संक्रमण को फैलाने का काम कर रहे हैं. 

रोजाना भर्ती हो रहे सैकड़ों मरीज

बता दें कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर और डेडिकेटेड कोविड वार्ड में प्रतिदिन सैकड़ों लोग संक्रमित मरीजों को भर्ती कराने के लिए पहुंच रहे हैं. उन केंद्रों के आसपास काफी मात्रा में इस्तेमाल किए गए पीपीई किट्स और ग्लब्स फेंके हुए देखे जा सकते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल वेस्ट डिस्पोज करने का दिशानिर्देश जारी किया गया है, तो वे उसका पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? 

सिविल सर्जन ने कही ये बात

इस संबंध में जब सिविल सर्जन डॉ.सुधीर से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई. उन्होंने कहा कि वे इसकी जानकारी लेंगे और इस तरह का काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत देंगे कि आगे से वे लोग इस बात का ख्याल रखें. उन्हें निर्देशित किया जाएगा कि वो इस्तेमाल किए गए पीपीई किट्स और ग्लब्स को उचित स्थान पर फेकें.

यह भी पढ़ें -

बिहारः आज शाम चार बजे से बंद हो जाएंगी दुकानें, छह बजे के बाद नहीं निकल सकेंगे घर से बाहर

ABP Positive Story: भूख-प्यास की चिंता छोड़ ऑक्सीजन तैयार करने में जुटे गया के मजदूर, 21 घंटे कर रहे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget