एक्सप्लोरर

बिहार: स्वास्थ्य विभाग का फैसला, OTP भेजकर RT-PCR जांच कराने वालों का किया जाएगा वेरिफिकेशन

जांच में पाई गई अनियमितताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जमुई और शेखपुरा के जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया गया है. साथ ही दस जिलों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम भेजी गई है.

पटना: बिहार में कोरोना जांच में गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद विवाद जारी है. विपक्ष लगातार सरकार को इस मुद्दे पर घेर रही है. इसी विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने पूरे मामले पर सफाई पेश की है. हालांकि, उन्होंने ने यह माना है कि कहीं-कहीं गड़बड़ी सामने आई है. ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन हुआ है. अब दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

ओटीपी से किया जाएगा वेरिफिकेशन

वहीं, कोविड टेस्ट में गलत डेटा की एंट्री को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लिया फैसला लिया है कि आरटीपीसीआर टेस्ट कराने वालों के मोबाइल नम्बर का ओटीपी से वेरिफिकेशन किया जाएगा. इस बात की जानकारी देते हुए प्रत्यय अमृत ने कहा कि अब ओटीपी के जरिए कोरोना टेस्ट करवाने वालों को वेरीफाई किया जाएगा, जिससे आगे किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो.

उन्होंने कहा कि बिहार में आरटीपीसीआर जांच की क्षमता जून-जुलाई में 1000 की भी नहीं थी. ऐसे में टेस्ट, ट्रैक और ट्रिक बहुत जरूरी था. विधानसभा चुनाव के समय टेस्टिंग लगातार होती रहे, यह हमारे लिए चुनौती थी. छठ को देखते हुए भी यह कोशिश की गयी कि जांच में कोई कमी नहीं आए.

कई जिलों में भेजी गई स्वास्थ्य विभाग की टीम

जांच में पाई गई अनियमितताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जमुई और शेखपुरा के जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया गया है. साथ ही दस जिलों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम भेजी गई है. बाकी, 26 जिलों के डीएम को कहा गया कि वे अपने जिले में पता और नंबर की रैंडम जांच करें.

उन्होंने बताया कि बरहट और सिकंदरा में अधिकांश जगह नंबर और एड्रेस गलत पाया गया है. शेखपुरा में भी जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी हुई है. व्यक्ति तो मिल रहे हैं, लेकिन मोबाइल नंबर मैच नहीं कर रहा. वहीं, अररिया के फारबिसगंज में व्यक्ति मिल गए, लेकिन मोबाइल नम्बर शून्य है, कहीं एएनएम का नंबर है. ऐसे में अररिया सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण मांगी गई है.

इनके खिलाफ जारी किया गया नोटिस

प्रत्यय अमृत ने बताया कि जमुई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, दो ब्लॉक स्वास्थ्य प्रबंधक, दो सहायक नर्सिंग स्टाफ के साथ दो प्रयोगशाला टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है. प्रभारी अधीक्षक सदर अस्पताल, अररिया, उपअधीक्षक, उपविभागीय अस्पताल फारबिसगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अररिया और फारबिसगंज के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

राज्यसभा में उठया गया था मुद्दा

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना जांच के दौरान कथित फर्जीवाड़े की खबर मीडिया में आने के बाद आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सदन में इस मामले को उठाया था, जिसके बाद प्रधान सचिव ने बताया था कि केंद्र सरकार को इसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है. कुछ कर्मी या पदाधिकारी के चलते गलती हुई है. उसके चलते पूरे राज्य पर सवाल खड़ा करना उचित नहीं है. इस पूरे मामले पर सीएम नीतीश कुमार ने भी बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. जांच चल रही है और अगर कहीं हुई है, तो इसपर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें -

तेज प्रताप ने सुशील मोदी पर कसा तंज, कहा- हम पर टिका-टिप्पणी करने से चलती है उनकी राजनीति

डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान- RJD में प्रताड़ित जगदानंद सिंह का हम BJP में करेंगे स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget