एक्सप्लोरर

Bihar Politics: अपने बयान पर अड़े हरिभूषण ठाकुर बचौल, कहा- नहीं मांगूंगा माफी, जो कहा उस पर हूं कायम 

बीजेपी विधायक ने कहा, " तेजस्वी मुझसे माफी की मांग कर रहे हैं. वहीं, आरएसएस पर निशाना भी साध रहे हैं, तो उनको पता होना चाहिए आरएसएस की मदद से 1977 में उनके पिता सांसद और 1990 में मुख्यमंत्री बने थे."

पटना: मुसलमानों पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर विवादों में घिरे बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल (Haribhushan Thakur Bachol) ने बुधवार को कहा कि जो भी वंदे मातरम का अपमान करेगा, देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त रहेगा, संविधान विरोधी कार्य करेगा, उस तरह के विधायकों की सदस्यता रद्द होनी चाहिए. उन्होंने कहा, " मुस्लिमों पर जो बयान मैंने दिया था, उस पर मुझे खेद प्रकट करने की जरूरत नहीं है, न करूंगा. मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं. माफी नहीं मागूंगा."

तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, " वे मुझसे माफी की मांग कर रहे हैं. वहीं, आरएसएस पर निशाना भी साध रहे हैं, तो उनको पता होना चाहिए आरएसएस की मदद से 1977 में उनके पिता लालू यादव (LaluYadav) सांसद और 1990 में मुख्यमंत्री बने थे. तेजस्वी को इस पर भी अपनी बात रखनी चाहिए. "

Bihar News: कांग्रेस नेता के DNA वाले बयान पर भड़की RJD, कहा- 'बिना बिहारी के नहीं हिलेगा एक भी पत्ता'

बीजेपी विधायक ने की थी ये मांग

बता दें मुसलमानों को मताधिकार से वंचित किए जाने से संबंधित हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर बिहार विधानसभा के बजट सत्र में हंगामा हो रहा है. विपक्ष लगातार उनसे माफी की मांग कर रहा है. लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हैं और अपने बयान को सही बता रहे हैं. गौरतलब है कि वे अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. 

बिहार से ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक दल के नेता अख्तरुल इमान द्वारा वंदे मातरम के विरोध पर हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा था कि 1947 में मुसलमानों को अलग देश पाकिस्तान दे दिया गया था. इनको वहीं चले जाना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की थी कि इन लोगों से वोट देने के अधिकार को छीन लिया जाएगा. इसी पर बवाल मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें -

Bihar MLC Chunav 2022 Date: चुनाव आयोग ने किया बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का एलान, जानें- कब डाले जाएंगे वोट

Budget Session: बिहार विधानसभा में गरजे तेजस्वी, कहा- अभी खड़े हैं लालू के सिपाही, किसी माई के लाल में दम नहीं, जो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget