एक्सप्लोरर

Bihar News: पीएम मोदी के हुनमान चिराग पासवान पर सनसनीखेज आरोप, संसद सदस्यता रद्द करने की मांग

Rajkumar Paswan: इंजीनियर राजकुमार पासवान ने कहा कि सांसद चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है. अपने हलफनामे में दिल्ली में हुए एफआईआर को छुपाया है.

Chirag Paswan News: इंजीनियर राजकुमार पासवान ने गुरुवार (26 सितंबर) को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर सनसनीखेज आरोप लगाए और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की. इस दौरान उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान के खिलाफ सबूतों की कॉपी भी मीडिया को दी.

चिराग पासवान पर लगाए गंभीर आरोप

इंजीनियर राजकुमार पासवान ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान की हलफनामे में जानकारी छिपाने, फर्जी बीटेक डिग्री देने के मामले में संसद की सदस्यता रद्द करने की मांग करना है. उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ लोगों ने इस मामले को उठाया, लेकिन उनका मकसद सिर्फ अपना चेहरा चमकाना था, लेकिन मैं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संवैधानिक व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को रोकने और जनता के सामने सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूं.

उन्होंने कहा कि सांसद चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी है और दिल्ली में दर्ज एफआईआर को अपने हलफनामे में छिपाया है. साथ ही उन्होंने अपनी शिक्षा के बारे में चुनाव आयोग को अंधेरे में रखा और 2014 से खुद को बीटेक बता रहे हैं, जबकि यह सरासर झूठ है। इसके अलावा वीणा मानवी मामले में चिराग पासवान पर अवमानना ​​का केस चल रहा है। उन्होंने खगड़िया में 8 एकड़ जमीन छिपा रखी है।

राजकुमार पासवान लोकसभा चुनाव में रह चुके हैं उम्मीदवार

आपको बता दें कि इंजीनियर राजकुमार पासवान हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से तीन बार लोकसभा उम्मीदवार रह चुके हैं। वे साल 2014, 2019 और 2024 में भी यहां से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहले राजकुमार पासवान यह भी कहते थे कि चिराग पासवान को बिहार का इतिहास नहीं पता है, इसलिए वे हर दिन नीतीश कुमार पर निशाना साधते हैं। हालांकि, अब नीतीश कुमार और चिराग दोनों ही एनडीए का हिस्सा हैं, इसलिए चिराग का रवैया नीतीश कुमार के प्रति नरम है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पूर्णिया में पप्पू यादव से मिले तारकिशोर प्रसाद और पूर्व मंत्री आफाक आलम, सांसद के पिता को दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Xप्लेन: क्या बांकीपुर विजय से प्रशांत किशोर को मिल गया 2027 की जीत का फॉर्मूला?
क्या बांकीपुर विजय से प्रशांत किशोर को मिल गया 2027 की जीत का फॉर्मूला?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget