एक्सप्लोरर

Bihar Unique Marriage: छपरा का दूल्हा... हंगरी की दुल्हन, पटना में किया प्रेम विवाह, हल्दी, मेहंदी, मटकोर सब हुआ

Bihar News: छपरा के रहने वाले दूल्हे अमन ने बताया कि पहले घर वाले तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए. चार वर्षों से उनके और प्रेमिका के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Bihari Boy Get Married With Hungary Girl: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार (09 जुलाई) को एक ऐसी शादी हुई कि प्रदेश में उसकी चर्चा खूब हो रही है. बिहार के छपरा के रहने वाले युवक ने हंगरी की लड़की से पटना के राजीव नगर स्थित एक उत्सव हॉल में प्रेम विवाह किया. हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी हुई. इस शादी में मटकोर, हल्दी, संगीत सब कुछ हुआ. शादी में आए मेहमान भी इस विवाह को देखकर बोल उठे भाई वाह.

कैसे हुआ दोनों के बीच प्यार?

छपरा के दिघवारा प्रखंड के रामदास चक निवासी सुनील कुमार सिंह एवं सुलोचना देवी के पुत्र अमन कुमार हंगरी में होटल मैनेजमेंट और शिप मैनेजमेंट करने के बाद व्यवसाय में लगे हैं. वहीं हंगरी की रहने वाली विवियान जावरस हंगरी की सरकारी स्कूल में म्यूजिक शिक्षिका हैं. पिछले करीब चार वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. विवियन को भारतीय संस्कृति ने प्रभावित किया. उनकी चाहत थी कि भारत में उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हो. ऐसे में जब दोनों परिवार के बीच शादी की बात तय हो गई तो दुल्हन विदेश से बिहार पहुंच गई.

Bihar Unique Marriage: छपरा का दूल्हा... हंगरी की दुल्हन, पटना में किया प्रेम विवाह, हल्दी, मेहंदी, मटकोर सब हुआ

पटना में हुई शादी में मटकोर, हल्दी, मेहंदी, संगीत सारे कार्यक्रम हुए. वर पक्ष के साथ कन्या पक्ष के लोगों ने भी भाग लिया. बारात लगी और द्वार पूजा की रस्म भी पूरी की गई है. शादी में गांव से पंडित और हजाम भी बुलाए गए. इस तरह हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया.

विदेशी दुल्हन से शादी कर दूल्हे ने क्या कहा?

दूल्हे अमन कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों की सहमति पहले नहीं थी. बाद में काफी प्रयास के बाद लोग मान गए. इसके बाद यह तय हुआ कि शादी बिहार में की जाएगी. फिर भारतीय संस्कृति से रिति-रिवाज के साथ शादी हुई. शादी से पहले दूल्हे ने अपने गांव में एक पौधा लगाकर मिसाल पेश की. वहीं दुल्हन ने कहा कि हिंदी आती है. यहां (भारत) के बारे में बहुत कुछ वो जानती हैं. उन्हें भारत और यहां की महिलाओं के ट्रेडिशनल लुक उन्हें बेहद पसंद है.

तरैया के भगवतपुर निवासी दूल्हे के फुफेरे भाई अभिमन्यु कुमार मनीष ने कहां कि समय बदल गया है. परिवार और अभिभावक भी बच्चों की खुशियों में अपनी खुशियां तलाश रहे हैं. सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है माता-पिता भी सहमति थे. रजामंदी से भारतीय संस्कृति के अनुसार यह शादी हुई है.

यह भी पढ़ें- जब जोड़ेंगे हाथ-पैर... पूरा होगा अधूरा विकास! CM नीतीश कुमार इंजीनियर के आगे झुके, IAS ने रोका, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget