एक्सप्लोरर

'दूल्हे' का किसी और से था अफेयर, शादी से पहले कर दी होने वाली 'दुल्हन' की हत्या

आरोप है कि सुबह आजाद ने अपनी होने वाली दुल्हन खुशबू को मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी. पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है.

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है. शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में एक 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है. लड़की के परिजन हत्या का आरोप उसी लड़के पर लगा रहे हैं, जिसकी मृतका दुल्हन बनने वाली थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि थरथरी थाना इलाके के द्वारिकाबिगहा गांव में सुबह एक लड़की का सिरकटा शव बरामद किया गया है. हत्या के बाद बदमाशों ने उसके शव को गेहूं के भूसे में छिपा दिया था. मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में की गई है.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि खुशबू की शादी नूरसराय थाना क्षेत्र के नीररपुर गांव निवासी आजाद कुमार से तय हुई थी. आरोप है कि सुबह आजाद ने अपनी होने वाली दुल्हन खुशबू को मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटी. इस बीच, लड़की का शव भूसे में देखा गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

घटना के बाद से आरोपी फरार है

परिजनों ने कहा कि उसकी हत्या उसके भावी दूल्हे के अन्यत्र प्रेम संबंध में हुई है. परिजनों का दावा है कि आजाद का किसी और लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण उसने इस हत्या को अंजाम दिया. परिजनों ने बताया कि आजाद अक्सर खुशबू को मिलने के लिए बुलाता था.

थरथरी के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद से आरोपी फरार है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

क्या बिहार में लगने वाला है लॉकडाउन? जानें- क्यों उठ रहा है ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा...
चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा...
बिहार का मौसम: इन जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें- अपने इलाके का हाल
बिहार का मौसम: इन जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें- अपने इलाके का हाल
Bihar Politics: बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक
बिहार में सियासी फेरबदल के बीच तेजस्वी यादव एक्टिव, बुलाई RJD विधायकों की बैठक
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में भावुक हुईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'मैं खुद को संभाल नहीं पाई'
जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में भावुक हुईं बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'मैं खुद को संभाल नहीं पाई'

वीडियोज

Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War
Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget