एक्सप्लोरर

क्या बिहार में लगने वाला है लॉकडाउन? जानें- क्यों उठ रहा है ये सवाल

बिहार समेत देश भर में कोरोना संक्रमण फिर एक बार बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. इधर, स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.

पटना: क्या बिहार में फिर से लॉकडाउन लगने वाला है? क्या फिर से सड़कें सुनसान हो जाएंगी? अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये सवाल क्यों उठ रहा है? ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार की शाम पत्रकारों से बात करेंगे. मिली जानकारी अनुसार सीएम नीतीश कुमार आज शाम 5.30 बजे कोरोना महामारी को लेकर पत्रकारों से बात करेंगे. ऐसे में सीएम नीतीश के कार्यक्रम को लेकर कई तरह कयास लगाए जा रहे हैं.

बिहार सरकार परिस्थिति को लेकर है काफी अलर्ट

गौरतलब है कि बिहार समेत देश भर में कोरोना संक्रमण फिर एक बार बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है. रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. इधर, स्थिति से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम हेतु नाईट कर्फ्यू लगाया गया है. इधर, बिहार सरकार भी परिस्थिति को लेकर काफी अलर्ट है.

बता दें कि सीएम नीतीश ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के बिहार कैडर के 11 प्रशिक्षु पदाधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा था, " आप सब जानते हैं कि लॉकडाउन काल राज्य सरकार की तरफ से लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई गई. बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई. साथ ही उनके लिए यहां काम के अवसर निकाले गए."

रोजगार का किया जा रहा है प्रबंध

उन्होंने कहा था, " पिछले कुछ समय से कोरोना के मामलों काफी कमी आ गयी थी. लेकिन फिर एक बार फिर से वृद्धि शुरू हो गयी है. आठ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके कारण काम बंद होगा, तो एक बार फिर लोग वापस अपने प्रदेश आएंगे. ऐसे में उनके लिए क्वारंटाइन सेंटर के साथ-साथ उनके रोजगार का भी प्रबंध किया जा रहा है."

मुख्यमंत्री ने कहा था, " बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच होगी और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें कुछ दिनों तक अलग रखा जाएगा. दुनिया के अन्य देशों की तुलना में कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु की दर भारत में कम है. कोरोना संक्रमण में भारत का औसत डेथ रेट 1.3 है, जबकि बिहार का 0.5 है."

यह भी पढ़ें -

Madhubani Murder Case: मधुबनी हत्याकांड को लेकर बिहार में सियासत गर्म, सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- 'निरंकुश' सरकार की बर्खास्तगी की करें सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget