एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिहार उपचुनाव में हमलोग...', पुलिस ने सीएम आवास तक जाने से रोका तो ग्राम रक्षा दल ने दे दी चेतावनी

Protest In Patna: पटना में ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने बताया कि हम लोग का काम जोखिम भरा है. हम लोग सूचना देते हैं, थाना प्रभारी मैनेज कर देते हैं.

Gram Raksha Dal Protest: पटना में अपनी मांगों को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सोमवार (11 नवंबर) को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन रास्ते में आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया. सभी ग्राम रक्षा दल को डंडे का भय  दिखाकर खदेड़ दिया गया. करीब 50 की संख्या में पुलिस मित्र मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे.

ग्राम रक्षा दल ने सरकार के दी चेतावनी

सीएम आवास तक जाने से रोके जाने के बाद ग्राम रक्षा दल कर्मियों ने चेतावनी दी है कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में हमलोग सरकार का विरोध करेंगे. साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र में भी सरकार के विरोध में हंगामा करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में होने वाले आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए चौकीदार के अलाव हर पंचायत में एक-एक ग्राम रक्षा दल रखने का निर्णय लिया था और दलित समुदाय से आने वाले लोगों को ग्राम रक्षा दल बनाया गया था.

इसका नाम मुख्य रूप से बिहार राज्य दलपती एवं ग्राम रक्षा दल भी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका नाम पुलिस मित्र भी रखा था. बहाली के समय ग्राम रक्षा दल को वर्दी भी दी गई थी, लेकिन मानदेय मात्र 4000 रुपये दिए गए थे. उसके बाद मानदेय बढ़ोतरी नहीं की गई. इन लोगों का काम ग्राम में हो रहे अपराधों को थाना अध्यक्ष को सूचना देना है. ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने बताया कि हम लोग का जोखिम भरा काम है. हम लोग सूचना देते हैं थाना प्रभारी मैनेज कर देते हैं और हम लोग से विवाद हो जाता है, उसके बाद भी हमें मात्र 4000 मिलते हैं.

कई बार कर चुके हैं मानदेय बढ़ाने की मांग

ग्राम रक्षा दल को मानदेय बढ़ाने सहित 11 सूत्री मांग को लेकर के कई बार इन लोगों ने हंगामे भी किए हैं. गर्दनीबाग में धरने भी दिए हैं. फरवरी 2024 में करीब 5000 की संख्या में ग्राम रक्षा दल पहुंचे थे. बीजेपी कार्यालय का घेराव किया था, जिस पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं थीं, लेकिन अभी तक इन लोगों की मांग पूरी नहीं हुई है और इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास ये लोग पहुंच गए.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: क्या से क्या हो गया..., आखिरकार खाली करना ही पड़ा पशुपति पारस को बंगला, अब आगे?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget