एक्सप्लोरर

Bihar News: 3 दिन कुंभ में बिताएंगे राज्यपाल, नीतीश कुमार ने दीं मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं

Bihar News: नीतीश कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाएगा. राज्यपाल ने भी देश-दुनिया के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) और लोहड़ी (Lohri 2025) पर्व पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. सोमवार (13 जनवरी, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्व लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाएगा. 

सीएम ने कहा, "मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व भी है. लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं. मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं. इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है. नए फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाता है."

तीन दिन कुंभ में बिताएंगे बिहार के राज्यपाल 

दूसरी ओर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि वह हर 12 साल में आयोजित होने वाले 'महाकुंभ' में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाएंगे और इस भव्य धार्मिक समागम में तीन दिन बिताएंगे. राज्यपाल ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा की ओर से आयोजित एक समारोह के इतर पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान यह जानकारी दी.

देश-दुनिया के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि वे मंगलवार को राजभवन में 'दही-चूड़ा' भोज का आयोजन करेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की कोई योजना है, राज्यपाल ने कहा, "हां, मैं वहां जाऊंगा. मुझे तीन धार्मिक नेताओं ने आमंत्रित किया है, जिनका मैं बहुत आदर करता हूं. मैं इस भव्य धार्मिक समागम में तीन दिन बिताउंगा." जब पत्रकारों ने उनसे बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बारे में सवाल पूछना चाहा तो उन्होंने कहा कि यह उचित मौका नहीं है. अन्य मामलों पर किसी और दिन चर्चा करेंगे.

(इनपुट: भाषा से भी)

यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर राबड़ी देवी के घर दही-चूड़ा भोज, CM नीतीश कुमार को निमंत्रण दिया या नहीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget