एक्सप्लोरर

हिंसा भड़काने पर... क्या कहता है कुरान? मुर्शिदाबाद मामले पर बोले बिहार के राज्यपाल- मिलेगी सजा

पटना में ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट के कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुसलमानों को बांटने वालों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे लेकर कुरान का जिक्र किया.

Arif Mohammad Khan: वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ हाल ही में मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा को लेकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने बड़ा बयान दिया है. पटना में रविवार को उन्होंने मुर्शिदाबाद मामले में दोषियों को सजा मिलने का हवाला कुरान से दिया है. राज्यपाल ने कहा कि कुरान में लिखा है कि जो भी लोगों को बांटने का काम करेगा, उसे सजा मिलेगी. उन्होंने कहा, स्थिति चाहे जो भी हो, जो कोई भी लोगों को बांटने की कोशिश करेगा, कुरान में लिखा है कि उसे सजा मिलेगी. 

मुस्लिम समुदाय के नेताओं पर जमकर बरसे

पटना में ऑल इंडिया यूनाइटेड मुस्लिम फ्रंट के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुरान में धर्म और भावनाओं के नाम पर मुसलमानों को बांटने वालों के लिए कड़ी सजा की बात कही गई है. इस दौरान राज्यपाल ने मुस्लिम समुदाय के नेताओं और वक्फ बोर्ड पर तीखा हमला बोला. राज्यपाल ने वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, "वक्फ की जमीन गरीब मुसलमानों के कल्याण के लिए थी, लेकिन वहां मॉल, अस्पताल और वाणिज्यिक केंद्र बनाए गए हैं.

वक्फ बोर्ड में मची लूट पर भी किया प्रहार

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या वक्फ बोर्ड ने पिछले 20-25 सालों में गरीबों के बच्चों के लिए कोई स्कूल बनवाया है? समाज में अमीर और गरीब मुसलमानों के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है. अमीर मुसलमानों के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं, लेकिन गरीब मुसलमानों के बच्चे अभी भी मदरसों में पढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग इस वक्फ कानून का विरोध कर रहे हैं, वो वक्फ संपत्तियों हो रही लूट को जारी रखना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'इनकी जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए', बिहार में PM मोदी और CM नीतीश पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget