एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'इनकी जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए', बिहार में PM मोदी और CM नीतीश पर गरजे मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दोनों दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों को बर्बाद करने के लिए एक साथ आए हैं.

Mallikarjun Kharge: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राजधानी पटना में महागठबंधन की दूसरी बैठक प्रस्तावित है. इससे पहले, रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बक्सर में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा.

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर हमला

प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि इनकी जोड़ी सिर्फ कुर्सी के लिए है. ये दोनों लोग बिहार और देश की भलाई के लिए नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और किसानों को बर्बाद करने के लिए एक साथ आए हैं.

नेशनल हेराल्ड मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उस अखबार की शुरुआत की थी. इसके अलावा, नवजीवन अखबार और कौमी आवाज भी शुरू किया गया था. इन अखबारों को शुरू करने का मकसद देश को आजाद कराना, देश की जनता को जागरूक करना और लोगों की आवाज अंग्रेजी हुकूमत तक पहुंचाना था.

नरेंद्र मोदी और अमित शाह इसी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी को डराना चाहते हैं, लेकिन हम न डरने वाले हैं, न ही झुकने वाले. उन्होंने कहा, "मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि आज गंगा जी के तट पर बसे इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला, जो संविधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा की भूमि भी है.

बिहार के नेताओं के योगदान को किया याद

बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध ने तपस्या कर ज्ञान पाया और आज सारी दुनिया उनके शांति संदेश को मानती है. गुरु गोविंद सिंह जी भी इसी धरती पर जन्मे और कई अन्य महापुरुष, समाज सुधारक भी बिहार की धरती से निकले. यहां से कई राजनेता भी आए, जिन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया.

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन भी बिहार के चंपारण से शुरू किया था. यह आंदोलन आजादी की लड़ाई से जुड़ा था. अब हम 'जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली' को लेकर इस महान धरती पर आए हैं, जो हमारा सौभाग्य है.

ये भी पढ़ें: 'संविधान की शपथ ली, फिर सुप्रीम कोर्ट का अनादर क्यों?' बोले RJD नेता- अपमान करने वालों की सदस्यता खत्म हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget