एक्सप्लोरर

Bihar News: CM नीतीश के नालंदा में गुरुजी कर रहे थे शराब पार्टी, 112 की पुलिस ने यूं दबोचा

Liquor Party In Nalanda: नालंदा में एक शिक्षक शराब पार्टी करते पकड़े गए, उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया है. यह कार्रवाई इलाके की 112 आपात पुलिस ने की है.

Nalanda News: कहा जाता है कि शिक्षक के पास शिक्षा का भंडार होता है और अगर ऐसे शिक्षक बच्चों को शिक्षा दें तो बच्चे आगे जाकर अपनी एक अलग ही पहचान बना सकते हैं, लेकिन जब शिक्षक ही गलत काम करने लगे तो बच्चों का क्या होगा? दरअसल बुधवार की रात नालंदा में एक गुरुजी शराब पार्टी करते पकड़े गए, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर इलाके की 112 आपात पुलिस ने की है.

रूम में पार्टी करते पकड़े गए शिक्षक

शराबबंदी के खिलाफ शिक्षकों ने भी लोगों को जागरूक किया था, मगर खुद सरकारी शिक्षक ही शराबबंदी को भूलकर शराब की व्यवस्था कर शराब पीने में मगन हो जाएं तो दूसरे लोगों को कौन समझाएगा. बताया जाता है कि सिलाव थाना इलाके के गैस एजेंसी के पीछे एक मकान में शराब पार्टी हो रही थी. इस सूचना पर पुलिस मौके पर दल बल के साथ पहुंची, जहां रूम में पार्टी करते गुरुजी समेत दो लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगी तो शराब की बोतल को बाहर खेत में फेंक दिया गया.

गिरफ्तार किए गए शिक्षक बिहार शरीफ के पक्की तालाब प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक शहनवाज हैं और इनके साथ एक अन्य व्यक्ति प्रेमन चौधरी शामिल हैं. दोनों सिलाव इलाके के हैदरगंज कड़ाह के रहने वाले हैं. शराब के नशे में शिक्षक की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने हाथ में हथकड़ी लगाई तो इलाके में एक अलग ही चर्चा होनी लगी. सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि 112 आपात पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी जिसके बाद 112 की पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस को सूचना देने के बाद छापेमारी की गई.

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. शराब की पुष्टि होने के बाद सरकारी शिक्षक कि इस करतूत को प्रखंड विकास पदाधिकारी और शिक्षा विभाग को उनके कारनामों की जानकारी दी गई. अब शिक्षा विभाग अपने स्तर से कार्रवाई करेगा, थाना स्तर से कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget