एक्सप्लोरर

Bihar Government Jobs: प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की बंपर बहाली, जानें क्या होगी योग्यता, गलत सवालों के कटेंगे अंक

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यपकों की नियुक्ति के लिए बीपीएसएसी को जिम्मेदारी दी गई है. शिक्षा विभाग और बीपीएससी के बीच बनी सहमति भी बन गई है.

पटनाः बिहार में प्रारंभिक विद्यालयों में 40,506 प्रधान शिक्षकों और माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6,421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होनी है. इसपर अगले महीने यानी अप्रैल में विज्ञापन निकाला जाएगा. इस परीक्षा को लेकर आज हम आपको पूरी जानकारी बताने जा रहे हैं. प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रधान शिक्षकों और प्रधानाध्यपकों की नियुक्ति के लिए बीपीएसएसी को जिम्मेदारी दी गई है. शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के बीच बनी सहमति भी बन गई है.

एक नजर में देखें परीक्षा से जुड़ी मुख्य बातें

  • अप्रैल में विज्ञापन निकाला जाएगा.
  • दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा होगी.
  • 150-150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. 
  • प्रत्येक प्रश्न एक अंक के होंगे.  0.25 प्रतिशत निगेटिव मार्किंग होगी.
  • परीक्षा में संबंधित हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य अध्ययन और शिक्षक एप्टीट्यूट से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.
  • सीबीएसई, आईसीएसई, बीएसईबी से स्थाई संबद्धता प्राप्त स्कूल में उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर न्यूनतम 10 और माध्यमिक विद्यालय में 12 वर्ष की सेवा.

क्या होगी योग्यता?

प्रधानाध्यापकः इसके लिए न्यूनतम 31 और अधिकतम 47 वर्ष आयु के शिक्षक आवेदन के पात्र होंगे. मान्यता प्राप्त विवि से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए. अभ्यर्थी को बीएड या बीएएड या बीएससीएड उत्तीर्ण होना चाहिए.

कितनी छूट?: 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण होना आवश्यक है. एससी, एसटी, अति पिछड़ा, पिछड़ा, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी.

प्रधान शिक्षकः इसके लिए उम्र सीमा तय नहीं है. प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक की नियुक्ति के लिए पंचायत या नगर प्रारंभिक शिक्षक के पद पर न्यूनतम आठ साल तक लगातार सेवा कर चुके शिक्षक आवेदन कर सकेंगे. पंचायती राज संस्था एवं नगर निकाय संस्था के तहत स्नातक शिक्षक, जिनकी सेवा संपुष्ट है, यानी जो दो साल से अधिक कार्य कर चुके हैं, वे आवेदन कर सकेंगे. 2012 या उसके बाद नियुक्त शिक्षक के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

कितनी छूट?: एससी, एसटी, अति पिछड़ा, पिछड़ा, दिव्यांग, महिला और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी. मान्यता प्राप्त विवि से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए. अभ्यर्थी को डीएलएड या बीटी या बीएड या बीएएड या बीएससीएड या बीएलएड उत्तीर्ण होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

UP Election: निषाद समाज को यूपी में डरा रही BJP? VIP सुप्रीमो और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी लेंगे 'बदला'

Bihar Weather: अब लोगों को सताएगी गर्मी, सहरसा सबसे ठंडा तो बांका और बक्सर रहा अधिक गर्म, होली पर कैसा होगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget