एक्सप्लोरर

Bihar Government Jobs: खिलाड़ियों को ग्रेड वन में मिलेगी डायरेक्ट नौकरी, कोई इंटरव्यू नहीं, नीतीश का बड़ा एलान

Jobs Sports Quota: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट 2023 का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने यह घोषणा की है.

पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया है. छोटी-मोटी नहीं बल्कि अब सीधे ग्रेड वन में नौकरी मिलेगी. वो भी बिना किसी इंटरव्यू दिए. बस खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों को मेडल जीतकर लाना होगा. खिलाड़ियों के लिए नीतीश की यह बड़ी घोषणा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा गुरुवार को की है. वे नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM 2023) का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इसी दौरान नीतीश ने अपने भाषण में कहा कि अब खिलाड़ियों को डायरेक्ट नौकरी दी जाएगी.

किस क्षेत्र में सरकार देगी नौकरी?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- "पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में खिलाड़ियों को रेलवे में नौकरी देने का काम हमने शुरू कराया था. हमने आगे के लिए सोच लिया है कि पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सीधे ग्रेड ए की नौकरी देंगे. यानी बिहार प्रशासनिक सेवा और बिहार पुलिस सेवा में उनका इंटरव्यू नहीं होगा."

250 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे भाग

सीएम ने कहा कि बिहार पहली बार इस मीट की मेजबानी कर रहा है. इसमें 250 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस का उद्देश्य यह है कि 14 और 16 साल से कम उम्र वाले खिलाड़ियों को चयन कर उन्हें प्रशिक्षिण दिया जाए ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एक चैंपियन के रूप में खुद को स्थापित कर सकें.

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रहा आयोजन

बता दें कि राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 18वें एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया है. यह 12 फरवरी तक चलेगा. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कला संस्कृति और युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय भी पहुंचे थे. खिलाड़ियों का उत्साह जगाया. अपनी-अपनी बात कही.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election: बिहार में बीजेपी ने 2024 के लिए कैसे बिछाई सियासी बिसात? 10 प्वाइंट में जानिए 'गेम ओवर' का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget