एक्सप्लोरर

Elections 2024: आज थम जाएगा चौथे फेज का चुनाव प्रचार, 13 मई को इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

Fourth phase voting: बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए चुनाव प्रचारआज शाम थम जाएगा. इन पांच सीटों पर बिहार के कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला 13 मई को होना है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का चुनाव 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में पहले, दूसरे और तीसरे चरण में कुल 14 लोकसभा क्षेत्र में मतदान हो चुके हैं. अब चौथे चरण में 5 सीटों पर चुनाव होना है. इसमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होंगे. चौथे चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस फेज में बिहार के चर्चित और दिग्गज नेता चुनाव मैदान में है. 

चौथे फेज में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय और अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी के भाग्य का फैसला जनता करेगी. इस चुनाव के लिए आज शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा. शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी भी कर ली है.

चौथे चरण में पांच लोकसभा सीट पर 55 प्रत्याशी 

चौथे चरण में सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में 55 प्रत्याशी मैदान में हैं, जो अपने भाग्य आजमा रहे हैं. इन 55 प्रत्याशी में से चार महिला प्रत्याशी हैं, जबकि 51 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. इनमें 21 प्रत्याशी निर्दलीय हैं, जबकि 15 प्रत्याशी बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में है. सबसे अधिक उजियारपुर में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वहीं सबसे कम दरभंगा में 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. 

बिहार की सभी पांच सीटों पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी चुनाव मैदान में है तो एनडीए में बीजेपी से तीन प्रत्याशी, जेडीयू से एक प्रत्याशी और लोक जनशक्ति पार्टी से एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. इंडिया गठबंधन में तीन सीटों पर आरजेडी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर सीपीआई चुनाव मैदान में है. 19 ऐसे प्रत्याशी हैं, जो छोटे दल और संगठन से ताल्लुक रखते हैं. 

कुल 95,83,662 मतदाता करेंगे मतों का प्रयोग

चौथे चरण के पांच लोकसभा क्षेत्र में चार सीट जनरल है, जबकि एक सीट समस्तीपुर सुरक्षित सीट है. मुख्य रूप से एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन में सीधी टक्कर मानी जा रही है. सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में कुल 95,83,662 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें 50,49,656 पुरुष मतदाता है जबकि 45,33,813 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. 

थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 193 है. इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले यानी 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 151482 है, जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाता की संख्या 21,42,246 है. 100 साल से ऊपर के 2814 मतदाता हैं, जबकि 85 वर्ष से ऊपर के 83092 मतदाता है. चुनाव आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को सुरक्षित तरीके से मतदान करने की व्यवस्था की गई है. 

पांच लोकसभा क्षेत्र में कुल 9447 मतदान केंद्र

इन पांच लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक  बेगूसराय में 2196089 मतदाता है जबकि सबसे कम उजियारपुर में 17,45,408 मतदाता है. इसके अलावा मुंगेर में 20,42,289 समस्तीपुर में 18,18,530 और दरभंगा में 178356 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग की ओर से सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में कुल 9447 मतदान केंद्र बनाया गया है.

इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 7915 मतदान केंद्र जबकि शहरी क्षेत्र में 1532 मतदान केंद्र बनाया गया है. इनमें दिन में कुल मतदान स्थल की संख्या 5398 है जो 4621 मतदान स्थल ग्रामीण क्षेत्रों में है तो 777 मतदान शहरी क्षेत्र में है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Lok Sabha Elections: 'केंद्र से भ्रष्टाचारियों की सरकार को उखाड़ फेकेंगे', बाहुबली अशोक महतो का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी
मुख्यालय में रहें, मोबाइल चालू रखें, गर्मी छुट्टी के बीच शिक्षकों के लिए सम्राट सरकार का फरमान जारी
जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर से 6 लाख की लूट
जयनगर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, हथियार के बल पर रिलायंस स्मार्ट पॉइंट के मैनेजर से 6 लाख की लूट
Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर मिली बड़ी राहत
Jamui News: बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी
बहन से बहन को हुआ प्यार, 8 लाख में जेंडर चेंज करा राखी बनी राहुल, जमुई में अनोखी शादी

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget