एक्सप्लोरर

नवादा में 4 लोगों की करंट लगने से मौत, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल, टूटे हुए बिजली के तार ने ली जान

Nawada People Died: एक महिला अपने बच्चों के साथ मायके से ससुराल जा रही थी. राजीव नगर के पास बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था. उसी दौरान ये हादसा हो गया.

Nawada News: बिहार के नवादा जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नारदीगंज प्रखंड के राजीव नगर के पास टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं, जबकि एक अन्य ट्रक चालक है. 

मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल

मृतकों में नालंदा जिले के मोहुरी गांव की रहने वाली 35 वर्षीय गौरी देवी, उनके 5 वर्षीय बेटे कार्तिक कुमार और 3 वर्षीय बेटी अनु कुमारी शामिल है. चौथे मृतक गया जिले के केशवपुर बेलदारी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय ट्रक चालक रंजीत कुमार हैं. 

घटना उस समय हुई जब गौरी देवी अपने बच्चों के साथ मायके से गया जिले के चैनपुर स्थित ससुराल जा रही थीं. राजीव नगर के पास बिजली का तार टूटकर गिर गया था. बस चालक ने सभी यात्रियों को उतार दिया और वाहन को साइड से निकालने की कोशिश की. इसी दौरान बिजली का तार इधर-उधर बिखर गया. 

बच्चों को बचाने में मां पर गिरा तार

दरअसल गौरी देवी अपने बच्चों को बचाने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन पर बिजली का तार गिर गया. मौके पर मौजूद ट्रक चालक रंजीत कुमार ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग ने लाइन को काट दिया. पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

गांव के कुलदीप पासवान और मिश्री पासवान ने आरोप लगाया गया कि ये लापरवाही प्रशासन और बिजली विभाग की है. जिसके कारण ही मौत हुई है. केबल का तार नहीं दिया गया था. ग्रामीण ने कई बर तार बदलने की बात भी कही थी, लेकिन किसी ने बात नहीं सुनी और आज इतनी बड़ी घटना घट गई है.

सदर एसडीओ ने क्या कहा?

इस पूरी घटना पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि करंट लगने से चार लोगों की जान गई है. आंधी आने के कारण सड़क पर तार गिर गया था. इसी दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग देखने के लिए भी पहुंचे थे, तभी वहां करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई. ग्रामीणों के जरिए आरोप लगाया गया है उसका कोई आवेदन हमें प्राप्त नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ेंः Patna Poster War: 'युवाओं का दौर, बुड्ढे नेता...', पटना में RJD का पोस्टर वार, CM नीतीश कुमार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget