एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'भूमिहार समाज अशोक चौधरी का नौकर नहीं', JDU के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- 'नीतीश कुमार और NDA...'

JDU Leader Gopal Sharma: अशोक चौधरी के भूमिहार वाले बयान पर अब जेडीयू में ही घमासान होने वाला है. इसका असर दिखने लगा है. जहानाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अशोक चौधरी पर तीखा पलटवार किया है.

Gopal Sharma Attack On Ashok Chaudhary: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने गुरुवार (29 अगस्त) को जहानाबाद में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में जहानाबाद लोकसभा चुनाव में जेडीयू की हार ठीकरा भूमिहार समाज पर फोड़ दिया था, उन्होंने कहा कि भूमिहार समाज ने पार्टी को वोट नहीं दिया, अब उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका नहीं मिलेगा. इसके बाद अब उनकी ही पार्टी के जहानाबाद से पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अशोक चौधरी पर तीखा पलटवार किया है. जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि भूमिहार समाज अशोक चौधरी का नौकर नहीं है. भूमिहार समाज की पूरा आस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए सरकार में है.

गोपाल शर्मा ने अशोक चौधरी के बयान पर क्या कहा?

गोपाल शर्मा ने कहा कि अशोक चौधरी गलतबयानी कर रहे हैं. आखिरकार वो किस आधार पर ये कह रहे हैं कि भूमिहार समाज ने उनको वोट नहीं दिया क्या उन्होंने बूथ वाइज आंकड़ों का सर्वेक्षण किया है? चुनाव में अतिपिछड़ा, दलित, कुशवाहा और कोइरी समाज ने भी जेडीयू को वोट नहीं किया फिर क्यों वे विशेष जाति को टारगेट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर भूमिहार समाज ने वोट नहीं किया तो चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए नेता, ललन सिंह, विजय चौधरी, विजय कुमार सिन्हा ने दर-दर भटके उसका क्या हुआ?

गोपाल शर्मा ने आगे कहा कि आप (अशोक चौधरी) कहते हैं कि 185 नरसंहार को बिहार ने झोला है, लेकिन नक्सली हिंसा में भूमिहार समाज भी पीड़ित है. नीतीश कुमार और एनडीए की सरकार ने बिहार के नक्सली हिंसा से बाहर निकाला लेकिन उन्होंने कभी भी जात-पात की राजनीति नहीं की. जहानाबाद को भी जातीय उन्माद से नीतीश कुमार ने ही बाहर निकाला है. अशोक चौधरी जी से पूछना चाहूंगा कि आप लंबे समय से बिहार में मंत्री हैं, आप बिहार में फूट डालों और शासन करो की नीति पर काम कर रहे हैं.

'कांग्रेस और लालू यादव की गोद में खेल रहे थे'

पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि "अशोक चौधरी आप तो राजो सिंह के नहीं हुए, कांग्रेस के नहीं हुए फिर नीतीश कुमार के आप कैसे हो जाएंगे. आप सिर्फ अवसरवादिता की राजनीति कर रहे हैं. 2018 में आप जेडीयू में आए. उससे पहले कांग्रेस और लालू यादव की गोद में खेल रहे थे. जिस जंगलराज की आप दुहाई दे रहे हैं, उस जंगलराज में आपकी भी सहभागिता है."

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'भूमिहार समाज अशोक चौधरी का नौकर नहीं', JDU के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा- 'नीतीश कुमार और NDA...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Supual News: सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
सुपौल में 7 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी के घर को लोगों ने फूंक डाला, कैसे हुई घटना?
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget