एक्सप्लोरर

Bihar Flood News: साल नया लेकिन दर्द पुराना, बाढ़ ने किया बिहार को फिर बेबस, हजारों लोग हुए बेघर

बाढ़ से बिहार में फिर त्राहिमाम है. हर साल बिहार की यही किस्मत है, हर साल उसे बाढ़ में यूं ही डूबना पड़ता है, हर साल सैकड़ों घरों को बाढ़ का पानी निगल जाता है.

पटना: बिहार में बारिश और बाढ़ की वजह से बुरा हाल है. कई नदियां उफान पर हैं. कई गांव जलमग्न हो गए हैं. जिंदगी मुश्किल हो गई है. दरभंगा में करीब 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. सैकड़ों लोग पलायन कर चुके हैं. गोपालगंज में गंडक नदी में उफान है. गंडक नदी में डूबकर तीन लोगों की मौत की भी खबर है. जबकि मोतिहारी में भी बाढ़ से हाल बेहाल है.

मोतिहारी के सुगौली के थाना समेत स्टाफ क्वार्टर में बाढ़ का पानी घुस गया है. जिसके बाद पुलिसकर्मियों को एक प्राइवेट स्कूल में शरण लेनी पड़ी और वहीं से थाना चलाया जा रहा है. हालांकि, जरूरी सामान को थाने से निकाल लिया गया है मगर मालखाने में पड़ा सामान नहीं निकाला जा सका है.

10 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए

दरभंगा के घनश्यामपुर कमला बलान नदी में आए उफान से 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं. पश्चिम तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ने से खतरा ज्यादा है. तटबंध की निगरानी लगातार प्रशासन की तरफ से की जा रही है. प्रशासन की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है. पानी घुसने की वजह से प्रभावित परिवार बाल बच्चों समेत ऊंचे इलाकों की ओर जा रहे हैं.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

वहीं गोपालगंज में गंडक नदी में नहाने के दौरान एक हादसा हुआ है. जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे में चाचा-भतीजा समेत तीन लोग डूब गए हैं. एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दो लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब ये लोग नदी में नहाने गए थे.

बता दें कि बाढ़ और बिहार दोनों का संबंध ऐसे बन गया है, जैसे दिया और बाती. हर साल बाढ़ को मुद्दा बनाकर नेता वोट मांगने जाते हैं लेकिन हर साल बाढ़ आती है, हर साल लाखों लोग परेशान होते हैं, सैकड़ों की जान जाती है, हज़ारों बेघर हो जाते हैं, आखिर में अगर कुछ बचता है तो वो है बिहार के लोगों की बेबसी, डर और हर साल मिलने वाला दुख.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः RJD के स्थापना दिवस पर JDU का तंज, कहा- राजनीति के लिए हो रहा लालू का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget