एक्सप्लोरर

Bihar Flood: गोपालगंज में विकराल हुई गंडक नदी, 43 गांवों में फैला बाढ़ का पानी, फिर दिखी तबाही जैसी तस्वीर

लगातार तीसरे दिन भी वाल्मीकिनगर बराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज.पतहरा व कालामटिहनियां में खतरे के निशान से 1.72 मीटर ऊपर पहुंची गंडक.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. रविवार को नेपाल में बारिश के कारण वाल्मीकिनगर बराज से 2.60 क्यूसेक डिस्चार्ज पहुंचने के बाद गंडक उफान पर है. पानी खतरे के निशान से 1.72 मीटर ऊपर पहुंच गया है. जल संसाधन विभाग को आशंका है कि अगले 24 घंटे तक पानी तेजी से गोपालगंज पार करेगा.

उधर, जिले के निचले इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है. 43 गांव दोबारा बाढ़ की चपेट में हैं. गांवों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. जबकि नदी के मिजाज को देखते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के आदेश पर निचले इलाके के लोगों को ऊंचे स्थलों पर पहुंचाने के लिए अधिकारी युद्धस्तर पर जुटे थे.

सदर प्रखंड में आठ नाव सरकारी स्तर पर गांवों से निकालने के लिए लगाया गया है. उधर, कालामटिहनियां में कार्यापालक अभियंता श्रीनिवास प्रसाद तो पतहरा से लेकर सत्तरघाट तक नवल किशोर सिंह पूरे कैंप कर निगरानी में जुटे हैं. निचले इलाके में पानी का लेबल बढ़ने के साथ ही लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं. गांवों में अफरातफरी का माहौल है. लोग अपने घरों से माल-मवेशी लेकर फिर बांध की ओर जाने को मजबूर हो गए हैं.

तटबंधों पर शरण लेने वालों को अधिक परेशानी

बीते शनिवार को नदी में पानी आते ही कुचायकोट प्रखंड के कालामटिहनिया, धूप सागर, भगवानपुर, गम्हरिया, सदर प्रखंड के भसही, धर्मपुर, सेमराही, रामपुर टेंगराही, मुंगरहा, निमुइया रामनगर, जगीरीटोला समेत कुल 43 गांवों में पानी का लेवल बढ़ने लगा है. गांवों में जाने के लिए नाव के अलावा दूसरा कोई उपाय भी नहीं है. तटबंधों पर शरण लेने वालों को सर्वाधिक परेशानी है.

गोपालगंज जिले में छोटी नदियों में भी उफान

वहीं दूसरी ओर, गंडक के साथ ही दाहा नदी, विजयीपुर में खनुआ नदी, सिधवलिया, बैकुंठपुर में घोघारी नदी का भी जलस्तर तेजी बढ़ रहा है. छोटी नदियों में उफान के कारण कुचायकोट, थावे, उचकागांव, विजयीपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में पानी फैलने लगा है. इनके तबाही को झेलने वाले गांवों के पीड़ितों को राहत भी नहीं मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः MLA गोपाल मंडल ने तारकिशोर पर बरसाया प्यार, कहा- हिंदी में प्रेम करता हूं, इंग्लिश में I Love You

पटना की ‘धोखेबाज दुल्हन’, 7 वचन को 3 महीने में ही तोड़ा, हरकत ऐसी कि अब पति भी कर रहा अफसोस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget