एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 युवक, एक की मौत

Youths Drowned In Sona River: नदी में डूबे चार युवकों को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन एक युवक की जान चली गई. सोना नदी में पानी का स्तर अधिक था.

Youths Drowned In River At Gopalganj: गोपालगंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार (14 अक्टूबर) को सोना नदी में पांच युवक डूब गए. यह हादसा भोरे थाना क्षेत्र के महरादेउरा गांव के पास हुआ है. स्थानीय गोताखोरों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन एक युवक की जान चली गई.

नदी में स्नान करने का दौरान हुई घटना

मृत युवक की पहचान डूमर नरेंद्र गांव के रविंद्र भगत के 22 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में हुई है. लोगों ने बयाया कि अविनाश और उसके साथियों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में स्नान करने का फैसला किया, लेकिन अचानक नदी की गहराई और तेज धारा के कारण वे डूबने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए.

गोताखोरों की मदद से चार युवकों को बचा लिया गया, जिन्हें बाद में चिकित्सकीय जांच के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस अविनाश के शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सोना नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ. नदी की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाने की वजह से यह दुर्घटना घटी.

घटना की जांच में जुटी पुलिस 

प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. लोगों में मायूसी छा गई है. पर्व की खुशियां गम में बदल गईं. अविनाश के परिवार और दोस्तों का दुख साझा करते हुए स्थानीय लोग सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम सोना नदी में मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए नरेंद्र डूमर गांव से युवक गए थे, लेकिन गहरे पानी में प्रतिमा लेकर उतरे जिसके कारण पांच युवक डूब गए. ग्रामीणों की मदद से चार युवक को शकुशल निकाल लिया गया, जबकि डूबने से अविनाश कुमार की मौत हो गई. बीडीओ ने बताया कि पहले से ही सभी पूजा समितियों को हिदायत दी गई थी कि विसर्जन के दौरान पानी में नहीं उतरना है. इसके बावजूद आदेश की अवहेलना की गई, जिसके कारण यह अप्रिय घटना घट गई. इसकी जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होंगे उस पर प्रशासन करवाई करेगा.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बेतिया में बेटी को अपने शरीर मे बांधकर मां ने नहर में लगाई छलांग, दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget