एक्सप्लोरर

बिहार: पंचायत चुनाव के बीच जहरीली शराब का खेल, पीने से पांच लोगों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

मृतक के बेटे और बहनोई ने बताया कि इलाके में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चलता है.  शराब कारोबारियों से मिले शराब को पीने के बाद ही राजेंद्र सिंह की हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई. 

हाजीपुर: बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) के शोर के बीच प्रदेश के वैशाली जिले में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है. चुनावी गहमागहमी के बीच जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की हालत बिगड़ने की सूचना है. जबकि एक शख्स की मौत हो गई है. मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है. एसडीएम, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है. इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी का सिलसिला जारी है. इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में कैंप कर रही है. घटना जिले के राजापाकर की है. 

परिजनों ने शराब से मौत की कही बात

बता दें कि राजापाकर के बैकुंठपुर में अगले कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होने वाला है. इलाके में चुनावी गहमागहमी है, लेकिन इसी बीच अचानक पांच लोगों की हालत बिगड़ गई. वहीं, मंगलवार की सुबह एक शख्स की मौत हो गई. मृतक राजेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि उसने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. वहीं, आज सुबह उसकी मौत हो गई. इधर, गंभीर हालत में बीमार कई और लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराए गए हैं.

इधर, घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में एक महिला को हिरासत में लिया गया है. इलाके में छापेमारी कर रही पुलिस टीम ने कई जगहों से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और शराब के खाली कार्टन बरामद की हैं. घटना के बाद पुलिस इलाके से चुन-चुन कर बोतलों को बोरियों में भरती दिखी. 

धड़ल्ले से चलता है शराब का कारोबार 

मृतक के परिजनों ने साफ-साफ बताया कि शराब पीने से राजेंद्र सिंह की मौत हुई है. मृतक के बेटे और बहनोई ने बताया कि इलाके में शराब का कारोबार धड़ल्ले से चलता है.  शराब कारोबारियों से मिले शराब को पीने के बाद ही राजेंद्र सिंह की हालत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई. 

वहीं, पुलिस मौत के लिए शराब की बजाए नशीली दवा को जिम्मेदार बता रही है. वारदात की जांच को पहुंची महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने इलाके में नशीली दवाओं के कारोबार को मौत की वजह बताई. परिजनों के शराब से मौत के आरोप के सवाल पर पुलिस ने जांच की बात कही है.

यह भी पढ़ें -

Exclusive: इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में कैसे आया चिराग पासवान का नाम? RCP सिंह ने खुद बताया

Bihar By-Election: ‘मुसलमानों का वोट मिले इसलिए ओसामा की शादी में पहुंचे तेजस्वी यादव’, HAM ने लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget