एक्सप्लोरर

Exclusive: इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में कैसे आया चिराग पासवान का नाम? RCP सिंह ने खुद बताया

Bihar Politics: इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है. इसमें एलजेपी सांसद चिराग पासवान का नाम भी शामिल है, जिसको लेकर बवाल मचा है.

पटनाः इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है. इसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है. यहां चौंकाने वाली बात सामने आई थी कि सूची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) का नाम भी शामिल है. हिंदी सलाहकार समिति में नए चेहरों में चिराग पासवान का नाम आते ही यह यह चर्चा होने लगी थी कि आखिर चिराग पासवान को जेडीयू (JDU) ने क्यों शामिल किया है. इसपर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने एबीपी न्यूज से पीछे की पूरी कहानी बताई.

आरसीपी सिंह ने कहा कि भारत सरकार में जितने भी मिनिस्ट्री हैं उसमें हिंदी सलाहकार समिति होती है. उनका दायित्व ये होता है कि जो भी राजकीय कार्यकाल है उसमें हिंदी का सदउपयोग होना चाहिए वह हो रहा है या नहीं. इसका हेड मिनिस्टर होता है. राज्यमंत्री उपाध्यक्ष होते हैं. लोकसभा और राज्यसभा से ही नाम आता है और नोटिफाई किया जाता है. उसी तरह चिराग पासवान को हमारे यहां नोटिफाई किया गया और इसलिए वह इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में हैं.

हिंदी सलाहकार समिति में ये सदस्य शामिल

इस्पात मंत्री हिंदी सलाहकार समिति के अध्यक्ष और इस्पात राज्य मंत्री उपाध्यक्ष हैं. इसमें बिहार के पांच लोग समिति के सदस्य बनाए गए हैं. समिति में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा लोकसभा से नामित सांसद संजय सिंह और सुनील कुमार सोनी जबकि राज्यसभा से दिनेश चंद्र विमल भाई अनावाडिया और नरेश गुजराल को सदस्य बनाया गया है. वहीं, संसदीय राजभाषा समिति द्वारा नामित सांसद चिराग पासवान और दिनेश चंद्र यादव भी समिति के सदस्य होंगे.

केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के प्रतिनिधि के तौर पर गोपाल कृष्णा और महेश बंसीधर अग्रवाल भी इसके सदस्य बने हैं. वहीं, इसके अलावा इस्पात मंत्रालय द्वारा विधान पार्षद रामबचन राय पूर्व सांसद व रविंद्र रवि के पुत्र डॉ. अमरदीप और रिंकू कुमारी को भी मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar By-Election: ‘मुसलमानों का वोट मिले इसलिए ओसामा की शादी में पहुंचे तेजस्वी यादव’, HAM ने लगाया आरोप

BSEB Admit Card 2022: बिहार बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के डमी एडमिट कार्ड, कोई गलती हो तो करा लें सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget