एक्सप्लोरर

Bihar By-Election: ‘मुसलमानों का वोट मिले इसलिए ओसामा की शादी में पहुंचे तेजस्वी यादव’, HAM ने लगाया आरोप

हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि तेजस्वी आज भी बताना भूल रहे हैं कि क्या कारण था कि जब शहाबुद्दीन साहब का इंतकाल हुआ था उस समय वो दिल्ली में होते हुए भी क्यों नहीं गए थे.

पटनाः शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब (Osama Shahab) की शादी में पहुंचे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने हमला बोला है. हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने मंगलवार को कहा कि ओसामा की शादी में पहुंचकर तेजस्वी यादव ने कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन्हीं सारी तस्वीरों को लेकर और बिहार में दो सीटों पर होने वाले उप चुनाव से जोड़कर दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.

दानिश ने कहा कि तस्वीरें शेयर कर तेजस्वी यह बता रहे हैं कि उन्होंने शादी में काफी कुछ किया है, लेकिन वह आज भी बताना भूल रहे हैं कि क्या कारण था कि जब शहाबुद्दीन साहब का इंतकाल हुआ था और उनका बेटा दो दिन दिल्ली में भटक रहा था तो दिल्ली में रहते हुए भी तेजस्वी यादव नहीं गए थे. वह ये बताएं कि उन्होंने उनसे क्यों इतनी दूरी बना ली थी. ये चेहरा चमकाने वाले लोग हैं. इनको लग रहा है कि उप चुनाव में ये बुरी तरीके से हार रहे हैं तो मुसलमानों को गोलबंद करने के लिए ये ओसामा की शादी में गए.

बदला लेंगे कुशेश्वर स्थान और तारापुर के मुसलमान

बिहार में दो विधानसभा सीट कुशेश्वर स्थान और तारापुर को लेकर दानिश रिजवान ने कहा कि यहां के मुसलमान इनके (तेजस्वी यादव) चरित्र को अच्छे से जानते हैं. जो बुरे वक्त में शहाबुद्दीन के परिवार के साथ खड़ा नहीं हुआ वह आज अच्छे वक्त में इसलिए खड़ा है कि वह किसी तरीके से कुशेश्वर स्थान और तारापुर विधानसभा सीट को जीत जाए. यहां के मुसलमान अच्छे से समझ गए हैं और शहाबुद्दीन के परिवार के साथ जिस तरह उन्होंने किया है उसका यहां के लोग बदला चुनाव में बदला लेंगे.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ का सोना मिला, गाड़ी पर लिखा था PRESS ताकि शक ना हो, विदेश से कनेक्शन

BSEB Admit Card 2022: बिहार बोर्ड ने जारी किए 10वीं और 12वीं के डमी एडमिट कार्ड, कोई गलती हो तो करा लें सुधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget