एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में दर्दनाक हादसा, मिट्टी के ढेर में दबकर 4 बच्चियों की मौत, एक घायल

Buxar Maut: पांच बच्चियां पीड़िया पर्व को लेकर घर की लिपाई पोताई के लिए मिट्टी लाने गई थीं. इसी दौरान ये हादसा हुआ. मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं.

Five Girls Buried Under Pile Of Mud In Buxar: बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सरेंजा राजकीय बुनियादी विद्यालय के पास रविवार को मिट्टी के ढेर में दबकर चार बच्चियों की मौत हो गई. वहीं एक बच्ची को बचाया गया है, जिसका इलाज जारी है. दरअसल सरेंजा बुनियादी विद्यालय के पास पुराने मिट्टी के टीला मौजूद है, जहां से ये बच्चियां घर के काम के लिए मिट्टी लाने गई थीं. वो टिले के पास मिट्टी को खोद रही थीं, तभी उनके ऊपर मिट्टी का टीला भरभरा कर गिर पड़ा, जिसमें पांचों बच्चियां दब गईं. 

चार बच्चियों की मौत की पुष्टि

बताया जाता है कि घटना के बाद आस-पास मौजूद बच्चों ने हो हल्ला मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर मलवे को हटाया और सभी को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने चार बच्चियों की मौत की पुष्टि कर दी. जबकि एक का इलाज चल रहा है. मृत बच्चियो में नयनतारा कुमारी 11 वर्ष, सालिनी कुमारी 8 वर्ष-पिता श्याम नारायण ग्राम सरेजा, शिवानी कुमारी, 6 वर्ष- पिता रमेश राम और संजू कुमारी 11 वर्ष- पिता टिंकू राम
 शामिल हैं. 

वहीं एक बच्ची करिश्मा कुमारी, पिता रामचंद्र 10 वर्ष घायल है. इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आसपास के पूरे इलाके में गम का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार पीडिया पर्व को लेकर सभी बच्चियां घर की सफाई और लिपाई पोताई के लिए मिट्टी लाने गई थीं. घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

बहुत पुराना था मिट्टी का टीला 

राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मिट्टी का टीला बहुत पुराना था, जिसके नीचे मिट्टी खोदने से वह खतरनाक और गहरा हो गया था. आज भी पांच बच्चियां मिट्टी लाने के लिए गईं थीं. टिले के पास मिट्टी खोदने के समय ही टीले का हिस्सा उनके ऊपर गिर गया, जिसमें सभी दब गईं. फिलहाल एक बच्ची का इलाज जारी है.

ये भी पढ़ें: 2005 के पहले बिहार में क्या होता था? CM के सवाल पर लालू की बेटी का जवाब- 'ये सब होता था जी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
झारखंड छात्र आंदोलन: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget