एक्सप्लोरर

'2005 के पहले बिहार में क्या होता था', CM के सवाल पर लालू की बेटी का जवाब- 'ये सब होता था जी...?'

Prabhakar Mishra: रोहिणी आचार्य के इस सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि 2005 के पहले क्या होता था इसको रोहिणी कम, लेकिन बिहार की जनता ज्यादा अच्छी तरह से जानती है.

Rohini Acharya Attack On CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बार-बार ये पूछते हैं कि 2005 के पहले क्या होता था? पिछले दिनों भी उन्होंने यही सवाल किया. इस पर लालू प्रसाद यादव की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने एक्स पर पोस्ट कर बता दिया कि 2005 से पहले क्या-क्या नहीं होता था. उन्होंने एक लंबी पोस्ट कर नीतीश कुमार की सरकार में हुए तमाम भ्रष्टाचार के आरोपों और मुद्दों को उठाया है. उनके इस पोस्ट पर अब राजनीति भी गर्म हो गई है. बीजेपी ने भी सीधे तौर पर इस बयान को लेकर निशाना साधा है. 

रोहिणी ने पोस्ट में क्या लिखा?

दरअसल रोहिणी ने पोस्ट कर लिखा है, "२००५ के पहले ये होता था... २००५ के पहले वो होता था... २००५ के पहले क्या होता था... ऐसा लगातार बोलना ही बोलने वाले की मंशा, कुंठा , पूर्वाग्रह और मानसिक दिवालिएपन को दर्शाता है, सत्यापित- प्रमाणित पल्टीबाज, मौकापरस्ती, धोखेबाजी, आत्म-मुग्धता, नैतिक खोखलेपन की सबसे मुफीद मिसाल को आईने में अपना बदरंग-स्याह चेहरा दिखता नहीं है और घिसे रिकॉर्ड-प्लयेर की तरह सुई २००५ से पहले पर ही अटकी रहती है".

उन्होंने ये भी लिखा कि बिना पेंदी, बिना जनाधार वाले से पूछा जाना चाहिए कि क्या 2005 के पहले बिहार में मुजफ्फरपुर महापाप जैसा घृणित कुकृत्य हुआ था .. जी?, क्या देश का सबसे बड़ा ट्रेजरी घोटाला सृजन हुआ था जी?, क्या बुडको में 1300 करोड़ का घोटाला हुआ था जी?, क्या मुख्यमंत्री पर हत्या का मुक़दमा चला था जी?, क्या सत्ता के संरक्षण में जहरीली अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से होता था जी? हरेक महीने जहरीली शराब से दर्जनों मौतें होती थींं. ऐसे कई अनगिनत सवाल लालू यादव की बेटी ने किए हैं. जो नीतीश सरकार में हुए हैं. 

बीजेपी नेता ने दे दिया जवाब

रोहिणी आचार्य के इस सवाल पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य के कथन पर तरस आना स्वाभाविक है. 2005 के पहले क्या होता था इसको रोहिणी कम, लेकिन बिहार की जनता ज्यादा अच्छी तरह से जानती है. उसे याद करके आज भी लोग कांप उठते हैं, सिहर उठते हैं. प्रभाकर मिश्रा ने पूछा कि रोहिणी 2005 के पहले आपकी उम्र ही किया थी जो आपके माता-पिता के शासनकाल में हुए कांडों को जानती हैं. अपना ज्ञानवर्धन करिए और सलाहकारों से जानकारी लीजिए तब इस तरह का बयान जारी कीजिए.

उन्होंने कहा कि आपका पूरा परिवार तो उपहास का पात्र बना हुआ ही है आप भी उसी श्रेणी में आ जाईएगा. 2005 के पहले आपकी पार्टी के राजपाट में क्या-क्या होता था उस पर तो किताब भी लिखी जा चुकी है, जानकारी करनी हो तो मंगवा लीजिए. बीजेपी कार्यालय में मिल जाएगी.  2005 के बाद की सरकार को जनता ने दिल से समर्थन किया है और आगे भी करेगी. नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन है और पूरे राज्य में अमन चैन है. इसमें खलल डालने वाला या व्यवधान पैदा करने वाला की जगह जेल में है. इसलिए आप नीतीश कुमार और एनडीए की डबल इंजन की सरकार के सफल राजपाट को देखकर क्रोधित नहीं हों.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: '2025 में बिहार से NDA सरकार जा रही है'- मृत्युंजय तिवारी ने बता दी बड़ी वजह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
तेजस्वी यादव का अपने ही क्षेत्र में भारी विरोध, लोग बोले- इस्तीफा दे दीजिए
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget