एक्सप्लोरर

Haj Yatra 2024: बिहार में शुरू हुई हज यात्रा, गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहले दिन 320 यात्री मक्का के लिए रवाना

Gaya Haj Pilgrims: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हज यात्रियों का जाना शुरू हो गया है. गया में हज के लिए जा यात्रियों ने देश में अमन, तरक्की, भाईचारा और नई बेहतर सरकार की कामना की है.

Bihar First Phase Haj Pilgrims: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रविवार (26 मई) को हज यात्रा 2024 की शुरुआत हो गई है. पहले दिन 2 अलग–अलग फ्लाइट से 320 हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ है. पहली फ्लाइट में 74 पुरुष, 85 महिला और दूसरी फ्लाइट में 92 पुरुष और 69 महिला सहित कुल 320 हज यात्री मक्का के लिए रवाना हुए. ये हज यात्रा एक जून तक संचालित होगी, जिसमें गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जिले के लगभग 1083 आजमीने हज अरब जाएंगे. 

यात्रियों के लिए वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर पंडाल बना

हज यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में वॉटरप्रूफ जर्मन हैंगर पंडाल का निर्माण आवासन के लिए किया गया है. इसके साथ–साथ महिलाओं के लिए और पुरुषों के लिए अलग–अलग नमाजगाह की भी व्यवस्था की गई है. एयरपोर्ट परिसर में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है. इसके साथ हीं ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

हज यात्री मो खुर्शीद आलम ने कहा कि वहां जाकर हिंदू–मुस्लिम में आपसी भाईचारा, एकता बनी रहे यही दुआ मांगेगे. 4 जून को मतगणना है. यह दुआ करते हैं कि जो अच्छा काम करेगा उसकी सरकार बने. देश में शांति, अमन, चैन के लिए दुआ करेंगे. ऐसी सरकार को जो बिना किसी भेदभाव के साथ सबके लिए विकास और काम करे, जो सभी कौम के लिए बेहतर हो.

हज यात्रियों ने की मांगी देश में बेहतर सरकार की कामना

दरभंगा से आए हज यात्री ने बताया कि आपस में मोहब्बत, भाईचारा रहे. ऐसी सरकार आए, जिससे देश को फायदा पहुंचे. शिक्षा अस्पताल सभी क्षेत्रों में काम करे. गया के चाकंद के हज यात्री चांद आलम ने कहा कि महंगाई कम हो, शिक्षा और अस्पताल के क्षेत्र में सबके लिए काम हो ऐसी सरकार आए इसके लिए दुआ करेंगे. बहरहाल हज यात्रा शुरू हो गई और सरकार ने इसे लेकर बेहतर इंतजाम किया है. 

ये भी पढ़ेंः Remal Cyclone: कैसा होगा बिहार में रेमल साइक्लोन का असर? जानें कब होगी आपके जिले में बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget